Last Updated:
Donkey Mela: उत्तरप्रदेश में दीवाली के बाद एक अनोखा मेला लगता है. जिसे गधों का मेला कहा जाता है. इस मेले में कई तरह के गधे पहुंचते है. यह मेला दीपावली के अगले दिन लगता है. इसे मेले में हजारों की संख्या में लोग पहुंचते है. वे वहां अपने लिए गधों की खरीदारी करते है. यह मेला औरंगजेब के शासनकाल से चला आ रहा है.
चित्रकूट: उत्तरप्रदेश में दीवाली के बाद एक अनोखा मेला लगता है. जिसे गधों का मेला कहा जाता है. यह मेला दीपावली के अगले दिन लगता है. इसे मेले में हजारों की संख्या में लोग पहुंचते है. यह मेला चित्रकूट के मंदाकिनी तट के किनारे लगता है. इस मेले की खासियत कि यहां व्यापारी दूर दराज से अपने अपने गधों को लेकर पहुंचते है और उनको बेचा खरीदा जाता है.
लोगों के अनुसार, यह मेला लगभग 1670 ईसवी में चित्रकूट में औरंगजेब का शासन काल से चल रहा है. उस वक्त एक बीमारी फैली जिससे औरंगज़ेब की सेना के घोड़े और खच्चर बीमारी से मरने लगे थे. जिसके बाद औरंगजेब ने यहां गधों की खरीद बिक्री का आदेश दिया था, उस वक्त से गधों का मेला लगने लगा. आज भी यहां दीपावली के दूसरे दिन मेला लगता है और फिल्म स्टारों के नाम से इन गधों की लाखों रुपये में बोली लगती है.
दो से तीन दिन चलता है मेला
वही इस संबंध में चित्रकूट के वरिष्ठ स्थानीय निवासी सत्य प्रकाश द्विवेदी ने लोकल 18 को बताया कि यह मेला दिवाली के दूसरे दिन से मंदाकिनी तट के किनारे लगता है. जो लगभग 2 से 3 दिनों तक चलता है. इसमें दूर दराज से व्यापारी अपने गधों को यहां बेचते और खरीदते है. यह मेला औरंगजेब के समय से लगता हुआ चला रहा है.
लाखों रूपये में बिकते है गधें
बुंदेलखंड का यह सबसे बड़ा मेला होता है. सबसे खास बात है कि इस मेले में हजारों नहीं लाखों रुपए गधों की कीमत लगती है. इस बार भी दीपावली के अगले दिन यह मेला लगेगा. इसको देखने के लिए भी चित्रकूट के आसपास के लोग मेला परिषद में पहुंचते हैं और अलग-अलग प्रकार के आए गधों को देखते हैं.