दिल्ली में प्रदूषण का प्रहार, दिवाली से पहले हाहाकार, कहां-कहां AQI 400 पार?
Last Updated:
दिल्ली-NCR में अभी से ही सांसों पर संकट, दिवाली से पहले हाहाकार, AQI 400 पार
दिल्ली में सर्दी की दस्तक के साथ जहरीली हुई हवा, इंडिया गेट के पास AQI 403 पहुंचा, प्रदूषण से बिगड़े हालात. पीटीआई
दिवाली से पहले ही दिल्ली-एनसीआर में हाहाकार मच गया है. सर्दियों के दस्तक देने के साथ ही दिल्ली में सांसों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है. दिवाली से पहले ही दिल्ली-एनसीआर का दिवाला निकल गया है. दिल्ली, नोएडा से लेकर गाजियाबाद तक में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है. इसके चलते दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है. दिल्ली में वायु प्रदूषण का आलम यह है कि कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार कर गया है. दिल्ली की लगातार बिगड़ती हवा के पीछे पराली को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है.
दरअसल, दिल्ली में आज फिर हवा बेहद गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई. इंडिया गेट के आसपास के इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 403 दर्ज किया गया. इसका मतलब यह ‘गंभीर’ श्रेणी में है. वायु प्रदूषण को कम करने के लिए प्रशासन ने ट्रकों पर लगे वॉटर स्प्रिंकलर (पानी छिड़कने वाली मशीनें) तैनात किए हैं. आज दिल्ली के 28 स्टेशन गंभीर श्रेणी में हैं यानी यहां एक्यूआई 400 पार. तो चलिए जानते हैं किन-किन इलाकों में एक्यूआई 400 पार है.
दिल्ली का औसतन AQI 387 (बहुत ख़राब श्रेणी में) हैं
अलीपुर – 433
बवाना – 426
DTU – 454
IIT – 470
जहांगीरपुरी – 460
नरेला – 436
पंजाबी बाग – 464
रोहिणी – 473
विवेक विहार – 437
दिल्ली-NCR
नोएडा -309
गुरुग्राम -363
गाजियाबाद -257
फरीदाबाद -317