Bigg Boss 20 Promo: ‘आपके हिसाब से नहीं चलूंगी’ स्काउट और लव गिल के रिश्ते में आई दरार, सबके सामने हुई जमकर बहस

Bigg Boss 20 Promo: ‘आपके हिसाब से नहीं चलूंगी’ स्काउट और लव गिल के रिश्ते में आई दरार, सबके सामने हुई जमकर बहस


नई दिल्ली: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में हर दिन नए झगड़े और रिश्तों के बदलते रंग देखने को मिल रहे हैं. शो में स्काउट ओपी और लव गिल की जोड़ी भी लगातार चर्चा में बनी हुई है. दोनों के रिश्ते को लेकर घर में कई बार सवाल उठ चुके हैं. अब इनके बीच भी अनबन शुरू होती नजर आ रही है.

शो के नए प्रोमो में स्काउट और लव के बीच बहस देखने को मिली. दोनों एक-दूसरे की बातों से नाराज नजर आए और गुस्से में जवाब देते दिखे.

आम्रपाली की बात पर शुरू हुई बहस

‘बिग बॉस 20’ के नए प्रोमो में लव गिल सोफे पर लेटी नजर आती हैं. वहीं, स्काउट ओपी उनके सामने बैठे होते हैं. इसी दौरान आम्रपाली वहां से गुजरती हैं. स्काउट उनसे किचन में हुई एक घटना के बारे में पूछते हैं. इस पर आम्रपाली कहती हैं कि वह कुछ लोगों के साथ ही इस तरह के मजाक करने में कंफर्टेबल हैं. बाकी लोगों के साथ ऐसा नहीं है. इसलिए उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए. आम्रपाली की यह बात सुनकर स्काउट कहते हैं कि उन्हें इस तरह के ताने पसंद नहीं हैं.

स्काउट और लव ने एक-दूसरे को सुनाई खरी-खोटी

इसके बाद लव गिल भी बातचीत में शामिल हो जाती हैं. वह स्काउट से कहती हैं कि अगर उन्हें कोई परेशानी है तो वह उनसे बात नहीं करेंगी. साथ ही वह यह भी साफ कर देती हैं कि वह उनके हिसाब से नहीं चलेंगी. इस पर स्काउट कहते हैं कि लव हर बात पर इतना गुस्सा क्यों करती हैं. लव जवाब देती हैं कि मजाक उतना ही करना चाहिए, जितना कोई खुद सह सके. इसके बाद स्काउट कहते हैं कि इतनी बहस होने के बाद भी उन्होंने लव को चुना है, तो उन्हें समझना चाहिए कि कौन किसके लिए कितनी अहमियत रखता है. स्काउट की बात पर लव कहती हैं कि यह उनका फैसला है और वह जैसा चाहें वैसा कर सकते हैं. दोनों की इस बहस से साफ है कि उनके बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.

बिग बॉस के घर में अब बचे हैं इतने कंटेस्टेंट

‘बिग बॉस 20’ में शुरुआत में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की थी. अब तक रोहेद खान, ईशा रिखी, रीति तिवारी, अमन गांधी, नकुल धुल उर्फ मिट्ठू डॉन और मैरी कॉम शो से बाहर हो चुके हैं. इस हफ्ते ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान भी घर से बेघर हो गए हैं.

फिलहाल घर में माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ स्काउट ओपी, यंग DSA उर्फ हर्ष विजय माचरे, काजी तौकीर, उदिति सिंह और मनीष गोयल बचे हैं. अब देखना होगा कि स्काउट और लव के बीच यह नाराजगी आगे क्या मोड़ लेती है.





Source link