Last Updated:
Curtain Styling Ideas: पर्दों का इस्तेमाल लंबे समय से सिर्फ एक बेरियर क्रिएट करने के लिए किया जाता रहा है. लेकिन अब ये होम डेकोर का भी एक हिस्सा है. ये आपके पूरे घरे के लूक को चेंज कर सकते हैं. ऐसे में अगर आपके कमरे में साधारण या बोरिंग प्रिंट वाले पर्दे लगे हैं, तो कुछ आसान स्टाइलिंग टिप्स अपनाकर इन्हें भी खास बनाया जा सकता है. आप चाहें तो हल्के पर्दों से कमरे को खुला और रोशन दिखा सकते हैं या मोटे फैब्रिक से रॉयल लुक दे सकते हैं. आइए जानते हैं पर्दों को चुनने और स्टाइल करने के कुछ आसान तरीके.
घर को खूबसूरत बनाने के लिए लोग अक्सर फर्नीचर, दीवारों के रंग और सजावटी सामान पर ध्यान देते हैं, लेकिन खिड़कियों पर लगे पर्दों को नजरअंदाज कर देते हैं. जबकि सही पर्दे किसी भी कमरे का पूरा लुक बदल सकते हैं. ये न सिर्फ धूप और रोशनी को कंट्रोल करते हैं, बल्कि कमरे को आरामदायक, बड़ा और आकर्षक दिखाने में भी मदद करते हैं.
डबल लेयर पर्दे लगाएं- कमरे को स्टाइलिश बनाने के लिए दो तरह के पर्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं. खिड़की के पास हल्के शीयर पर्दे और सामने मोटे पर्दे लगाएं. दिन में मोटे पर्दे हटाकर प्राकृतिक रोशनी का आनंद लें और रात में इन्हें बंद करके प्राइवेसी बनाए रखें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
पर्दों को ऊंचाई पर लगाएं- अगर कमरा छोटा है या छत नीची लगती है, तो पर्दों की रॉड खिड़की से थोड़ी ऊपर लगाएं. पर्दों की लंबाई फर्श तक रखें. इससे कमरे की छत ऊंची और जगह बड़ी दिखाई देती है. रॉड को खिड़की से थोड़ा चौड़ा रखने पर पर्दे खोलने के बाद पूरी खिड़की खुली रहेगी और रोशनी भी अच्छी आएगी.
प्रिंट और रंगों का रखें ध्यान- अगर कमरे में सोफा, कालीन या कुशन पहले से प्रिंटेड हैं, तो सादे रंग के पर्दे चुनें. वहीं, हल्के रंग की दीवारों और साधारण फर्नीचर के साथ फ्लोरल, ज्योमेट्रिक या बोल्ड प्रिंट वाले पर्दे अच्छे लगते हैं. इससे पर्दे कमरे की सजावट का खास हिस्सा बन जाते हैं.
पर्दों को दूसरे डेकोर के साथ मैच करें- पर्दों का रंग दीवारों से मिलता-जुलता रख सकते हैं. चाहें तो दीवारों के रंग से एक-दो शेड हल्का या गहरा रंग चुनें. अगर कमरे में अलग रंगों का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो एक-दूसरे के पूरक रंग चुने. जैसे मस्टर्ड रंग के डेकोर के साथ गहरे नीले पर्दे अच्छे लग सकते हैं.
कम बजट में दें नया लुक- महंगे पर्दे खरीदना जरूरी नहीं है. साधारण कॉटन या लिनेन ब्लेंड पर्दों को सही ऊंचाई पर लगाकर भी अच्छा लुक दिया जा सकता है. इनके किनारों पर कॉन्ट्रास्ट रंग की लेस या बॉर्डर लगाकर इन्हें डिजाइनर जैसा बनाया जा सकता है.