नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी हैं. इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर शूटिंग की कुछ झलकियां शेयर की हैं. बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच जाह्नवी का अलग अंदाज देखने को मिला. हालांकि, उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट या शूटिंग की लोकेशन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है. लेकिन उनके कैप्शन से साफ है कि वह इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.
ये फोटोज अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. जिसपर एक्ट्रेस के चाहने वाले कमेंट कर प्यार लुटा रहे हैं.
ठंड से सुन्न हुईं जाह्नवी, फिर भी चेहरे पर दिखी खुशी
हैलोवीन पर मां श्रीदेवी के लुक में आई थीं नजर
इससे पहले जाह्नवी कपूर हैलोवीन के मौके पर अपनी मां और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के मशहूर किरदार को रीक्रिएट करके चर्चा में आई थीं. उन्होंने श्रीदेवी की साल 1986 में रिलीज हुई फिल्म ‘नगीना’ का आइकॉनिक लुक अपनाया था. इस लुक में वह अपनी मां की यादें ताजा करती नजर आईं.
जाह्नवी ने अपनी पोस्ट के साथ लिखा था, “हैप्पी हैलोवीन. मुझे अब तक के सबसे आइकॉनिक फिल्मी पलों में से एक को फिर से बनाने का मौका मिला.” उन्होंने आगे बताया कि आजकल हैलोवीन सिर्फ डरावने लुक तक सीमित नहीं है. यह अपने पसंदीदा किरदारों और पॉप कल्चर के यादगार पलों को दोबारा जीने का मौका भी है. कभी यह मजेदार होता है, तो कभी किसी को श्रद्धांजलि देने का जरिया बन जाता है. जाह्नवी ने अपनी मां श्रीदेवी के साथ ऋषि कपूर और अमरीश पुरी को भी याद किया.
खुशी कपूर ने भी किया बहन को सपोर्ट
जाह्नवी के इस लुक पर उनकी बहन खुशी कपूर ने भी रिएक्शन दिया था. उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, “तुमने इस बार हैलोवीन जीत लिया.” जाह्नवी की इस पोस्ट को फैंस ने भी काफी पसंद किया था. अब उनके नए प्रोजेक्ट की शूटिंग की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस को इसके बारे में और जानकारी मिलने का इंतजार है.