Reliance Industries shares : रिलायंस ने बनाया एक और रिकॉर्ड, MTF बुक में 60 फीसदी का बड़ा उछाल


Last Updated:

Reliance Industries shares : रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार में इस सप्ताह हलचल मचा रखी है. 2 नवंबर को रिकॉर्ड 11.6 फीसदी उछाल के बाद कंपनी के एमटीएफ बुक में भी 60 फीसदी की ग्रोथ देखी जा रही है. बीते कारोबारी सत्र में रिलायंस के स्टॉक्स में सबसे ज्यादा ट्रेडिंग हुई है और अब एक्सपर्ट ने भी इसके शेयरों के आगे बढ़ने की संभावना जताई है. साथ ही निवेशकों को पूरे विश्वास के साथ पैसे लगाने की भी सलाह दी है.

Top Deals Inside

रिलायंस ने बनाया एक और रिकॉर्ड, MTF बुक में 60 फीसदी का बड़ा उछालZoom

रिलायंस इंडस्ट्रीज अब एमटीएफ बुक में टॉप पर पहुंच गया है.

नई दिल्ली. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ने इस सप्ताह की शुरुआत से ही बाजार में हलचल मचा रखी है. पहले जियो प्लेटफॉर्म की धमाकेदार लिस्टिंग, फिर रिलायंस का रिकॉर्ड मुनाफा और अब शेयर बाजार में तेजी. रिलायंस के शेयरों में सोमवार 2 नवंबर को 6 साल की सबसे बड़ी तेजी दिखी थी. अब एमटीएफ यानी मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी (MTF) बुक में जबरदस्त उछाल आया है. कंपनी की एमटीएफ बुकिंग में 6 फीसदी उछाल देखा जा रहा है और इसने एचडीएफसी बैंक को भी पीछे छोड़ दिया है.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) द्वारा जारी किए गए हालिया आंकड़ों में साफ दिख रहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज का MTF एक्सपोजर 60% बढ़कर 4,711 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि 30 अक्टूबर के अंत में यह 2,937 करोड़ रुपये था. MTF बुक का मतलब किसी स्टॉकब्रोकर के क्लाइंट बेस या पूरे शेयर बाजार में, उधार पर रखी गई स्टॉक पोजीशन के कुल मूल्य से होता है. इसके बढ़ने का मतलब है कि बाजार में ज्यादा से ज्यादा निवेशकों ने रिलायंस के शेयरों को खरीदने के लिए अपने पैसे होल्ड किए हैं.

टॉप पर पहुंची रिलायंस
एमटीएफ बुक में पिछले कई महीने से टॉप पर काबिज एचडीएफसी बैंक अब नीचे सरक गया है और उसकी जगह रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ले ली है. फिलहाल बाजार में कुल एमटीएफ बुक 1.45 लाख करोड़ है, जिसमें टॉप 10 स्टॉक्स का एमटीएफ एक्सपोजर 19,442 करोड़ रुपये रहा है. रिलायंस में आई हालिया तेजी की वजह से टॉप 10 स्टॉक्स में इसका एक्सपोजर बढ़कर 24 फीसदी हो गया है.

क्यों बढ़ी एमटीएफ बुकिंग
रिलायंस के शेयरों में पिछले 2 कारोबारी सत्र में लगातार जबरदस्त ट्रेडिंग हुई और यह निफ्टी 500 इंडेक्स में सबसे ज्यादा ट्रेड होने वाला स्टॉक बना रहा. 2 नवंबर के सत्र में रिलायंस का ट्रेडिंग टर्नओवर 11 हजार करोड़ से भी ज्यादा पहुंच गया था. मंगलवार को भी यह आंकड़ा 5 हजार करोड़ से ज्यादा रहा है. सोमवार को जहां डिलीवरी वॉल्यूम में 6 हजार करोड़ से ज्यादा की खरीदारी हुई, वहीं मंगलवार को यह 3 हजार करोड़ दिखा. 2 नवंबर को तो कंपनी के स्टॉक्स में 11.6 फीसदी का जबरदस्त उछाल दिखा था.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट
रिलायंस के शेयरों में आई हालिया तेजी ने एक्सपर्ट को भी चौंका दिया है. SAMCO सिक्योरिटीज के मार्केट रिसर्च प्रमुख अपूर्व सेठ का कहना है कि रिलायंस के स्टॉक ने लंबे समय से चले आ रहे डाउनवर्ड ट्रेंड को तोड़ दिया है. साफ संकेत है कि बिकवाली का दबाव अब कम हो रहा है और नई खरीदारी में दिलचस्पी बढ़ रही है. कंपनी का तकनीकी बैकग्राउंड, शानदार वॉल्यूम और बेहतर होती कमाई निवेशकों का भरोसा बढ़ा रही है. उन्होंने कहा कि निवेशकों को 1,250 से ऊपर जाने पर इसके शेयरों में खुलकर दांव लगा सकते हैं, क्योंकि इससे आगे स्टॉक्स में तेजी की पूरी संभावना है.



Source link