Diwali Night Rules Why grandmother never let anyone these three things on Diwali night | दिवाली की रात दादी-नानी क्यों नहीं करने देती थीं ये 3 काम? जा

Diwali Night Rules Why grandmother never let anyone these three things on Diwali night | दिवाली की रात दादी-नानी क्यों नहीं करने देती थीं ये 3 काम? जा


होमफोटोधर्म

दिवाली की रात दादी-नानी क्यों नहीं करने देतीं ये 3 काम? जानिए परंपरा व रहस्य

Last Updated:

Diwali Night Rules: दिवाली से जुड़ी परंपराएं केवल धार्मिक मान्यताओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से स्वच्छता, सतर्कता, सकारात्मकता और पारिवारिक एकता का संदेश भी मिलता है. दादी-नानी द्वारा बताई गई ये बातें आज भी भारतीय परिवारों की संस्कृति और परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. आइए दिवाली की रात दादी-नानी क्यों नहीं करने देती थीं ये 3 काम…

Top Deals Inside

Diwali Night Rules: भारतीय संस्कृति में दिवाली का त्योहार केवल दीप जलाने और मिठाइयां बांटने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे कई धार्मिक मान्यताएं, परंपराएं और लोककथाएं भी जुड़ी हुई हैं. पीढ़ियों से दादी-नानी दिवाली की रात घर के सदस्यों को कुछ खास नियमों का पालन करने की सलाह देती आई हैं. इनमें सूर्यास्त के बाद झाड़ू ना लगाना, घर के मुख्य दीपक को बुझने ना देना और रात में जागरण करना प्रमुख हैं. पुराने समय में इन नियमों का विशेष महत्व माना जाता था. आज भले ही नई पीढ़ी इनमें से कुछ परंपराओं को अंधविश्वास समझती हो, लेकिन इनके पीछे धार्मिक, सांस्कृतिक और व्यावहारिक कारण भी बताए जाते हैं. आइए जानते हैं दिवाली की रात से जुड़ी इन तीन खास परंपराओं और इनके पीछे की मान्यताओं के बारे में…

दिवाली की रात सूर्यास्त के बाद झाड़ू क्यों नहीं लगाते? – दिवाली की रात दादी-नानी अक्सर घर के सदस्यों को सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से मना करती थीं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन शाम के बाद घर में झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं. मान्यता है कि झाड़ू लगाने से घर में आई सुख-समृद्धि और धन-संपत्ति बाहर चली जाती है इसलिए सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने की मनाही होती है.

व्यावहारिकता धार्मिक परंपरा का हिस्सा – लोककथाओं के अनुसार, दिवाली की रात मां लक्ष्मी घरों में भ्रमण करती हैं और स्वच्छ एवं रोशनी से जगमगाते घरों में प्रवेश करती हैं. इसलिए दिवाली की सफाई दिन में ही पूरी कर लेने की परंपरा है. वहीं पुराने समय में बिजली की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण रात में झाड़ू लगाने से जरूरी सामान या कीमती वस्तुएं गलती से कचरे के साथ बाहर जाने का डर रहता था. धीरे-धीरे यह व्यावहारिक सावधानी धार्मिक परंपरा का हिस्सा बन गई.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दिवाली की रात मुख्य दीपक बुझने क्यों नहीं देना चाहिए? – दिवाली पर घर के हर कोने में दीपक जलाया जाता है और पूरे घर के साथ माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है. दिवाली के घर के मंदिर और पूजा स्थल पर जलाया जाने वाला मुख्य दीपक यानी अखंड दीपक पूरी रात जलता रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाता है. दादी-नानी बार-बार दीपक की बाती और तेल या घी की जांच करती थीं, ताकि दीपक बीच में बुझ ना जाए.

दीपक का बुझना शुभ नहीं – धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली की रात दीपक का बुझना शुभ नहीं माना जाता. मान्यता है कि जलता हुआ दीपक घर में सुख-शांति और समृद्धि का प्रतीक होता है. सांस्कृतिक दृष्टि से भी दीपावली पर दीप जलाने का अर्थ अंधकार पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का संदेश देना है. इसलिए इस रात मुख्य दीपक को जलाए रखने की परंपरा सदियों से चली आ रही है.

दिवाली की रात जागरण करने की परंपरा – दिवाली की रात जागरण करने की परंपरा भी काफी पुरानी है. पहले के समय में घर के बड़े-बुजुर्ग दिवाली की रात देर तक जागते थे. इस दौरान मां लक्ष्मी की पूजा, भजन-कीर्तन और मंत्रों का जाप किया जाता था. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली की रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और जो घर साफ-सुथरे, रोशनी से जगमगाते तथा भक्तिभाव से भरे होते हैं, वहां अपनी कृपा बरसाती हैं.

रात जागकर मां लक्ष्मी का ध्यान करते – मान्यता है कि जो लोग इस रात जागकर मां लक्ष्मी का ध्यान करते हैं, उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है. पुराने समय में परिवार के लोग जागरण के दौरान भजन गाते, धार्मिक कथाएं सुनते और पारंपरिक खेल खेलते थे. कुछ स्थानों पर चौपड़ खेलने की भी परंपरा रही है, जिसे भाग्य और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता था.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link