Bhind News: बोरे में मिले शव मामले में पुलिस का खुलासा, पिता ने दी थी बेटे की हत्या की सुपारी, 4 आरोपी गिरफ्तार

Bhind News: बोरे में मिले शव मामले में पुलिस का खुलासा, पिता ने दी थी बेटे की हत्या की सुपारी, 4 आरोपी गिरफ्तार


Last Updated:

भिंड के देहात थाना पुलिस ने मानपुरा रोड पर मिले अज्ञात युवक के शव के कत्ल का खुलासा किया है. पुलिस ने मृतक के पिता समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बेटे की हत्या सुपारी देकर कराई गई थी. सिद्धेश्वर गार्डन के पास खंती में प्लास्टिक की बोरी और तिरपाल में लिपटा शव मिला था. मृतक के हाथ-पैर और गर्दन रस्सी से बंधे थे. शरीर पर नमक और डिटर्जेंट लगा था और कई जगह चोट के निशान पाए गए थे.

Zoom

भिंड अज्ञात शव की जांच के बाद पुलिस का बड़ा खुलासा

भिंड. भिंड के देहात थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. ग्राम मानपुरा रोड पर मिले अज्ञात शव की शिनाख्त कर अंधे कत्ल का खुलासा किया है. पुलिस ने मृतक के पिता सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सुपारी देकर पुत्र की हत्या कराई गई थी.

दिनांक 26 और 27 अक्टूबर की दरम्यानी रात में सिद्धेश्वर गार्डन के पास उमरी रोड, ग्राम मानपुरा स्थित खंती में एक काला बोरा पड़ा होने की सूचना सूचनाकर्ता द्वारा थाना देहात पर दी गई. सूचना पर तत्काल थाना देहात पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को खोलकर चेक किया तो उसके अंदर एक अज्ञात पुरुष का शव मिला. शव काले-नीले रंग की प्लास्टिक की बोरी और तिरपाल में लिपटा हुआ था. उसके शरीर पर नमक और डिटर्जेंट (सर्फ) लगा हुआ था. मृतक के शरीर पर मात्र अंडरवियर था, अन्य कोई वस्त्र नहीं थे. मृतक के हाथ, पैर और गर्दन रस्सी से बंधे हुए थे और शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान पाए गए.

पुलिस ने मामला दर्जकर शुरू की कार्रवाई
पुलिस द्वारा प्रारंभिक वैधानिक कार्रवाई करते हुए मर्ग क्रमांक 108/26 धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत पंजीबद्ध कर अज्ञात मृतक की पहचान और उसके परिजनों की तलाश हेतु सोशल मीडिया सहित अन्य संचार माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया. प्रथम दृष्टया अज्ञात व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या किया जाना और शव की पहचान छिपाने सहित साक्ष्य नष्ट करने के उद्देश्य से थाना देहात में अपराध क्रमांक 724/26 धारा 103(1), 238(ए) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया .

भिंड एसपी सूरज कुमार वर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया और निर्देश देते हुए सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में देहात थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में साइबर सेल की मदद से अंधे कत्ल का शीघ्र खुलासा करने और घटना में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई .

गठित पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए. सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के दौरान घटनास्थल के आसपास एक संदिग्ध अर्टिगा कार का मूवमेंट दिखाई दिया. उक्त कार के संबंध में जानकारी एकत्रित कर कार मालिक की जानकारी ली गई. पुलिस टीम द्वारा उरई, उत्तर प्रदेश पहुंचकर कार मालिक से पूछताछ की गई, जिसने बताया कि उसकी कार मोहल्ले के ही एक व्यक्ति द्वारा मांगने पर उसे दी गई थी.

पिता ने रची थी साजिश
पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्ध व्यक्ति को लेकर पूछताछ की गई. प्रारंभ में उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, किंतु गहनता और बारीकी से पूछताछ करने पर उसने मृतक के पिता और अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचना और मृतक की हत्या कर शव को भिंड में फेंकना स्वीकार किया.

मृतक के पिता द्वारा अपने पुत्र की हत्या करने के लिए तीनों आरोपियों को एक-एक लाख रुपये की सुपारी दी गई थी. थाना देहात पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उरई, उत्तर प्रदेश से मृतक के पिता सहित घटना में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.



Source link