Dharm Astha : दिवाली के दिन चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, बनेगा बुधादित्य राजयोग, आपको क्या मिलेगा?

Dharm Astha : दिवाली के दिन चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, बनेगा बुधादित्य राजयोग, आपको क्या मिलेगा?


होमताजा खबरधर्म

दिवाली के दिन चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, बनेगा ऐसा योग, आपको क्या मिलेगा?

Last Updated:

Budhaditya Raja Yoga Benefits : इस बार दिवाली पर तीन राशियों की किस्मत चमकने वाली है. 8 नवंबर (दिवाली) के दिन सूर्य और बुद्ध की युति से बुधादित्य राजयोग बनने जा रहा है. इसका प्रभाव वृषभ, मिथुन और मकर राशि के लिए बेहद शुभ हो सकता है. लोकल 18 से अयोध्या के पंडित सीताराम दास बताते हैं कि इस योग का असर ऐसा रहेगा कि रुके हुए काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिलेंगे. धन आगमन के मार्ग खुलेंगे. भविष्य में आने वाली परेशानियां भी दूर रहेंगी. यानी वर्तमान तो चंगा रहेगा ही, फ्यूचर में भी कोई बाधाएं परेशान नहीं करेंगी.

अयोध्या. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में जब कोई ग्रह एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद एक राशि से निकाल कर दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो इसका प्रभाव देश दुनिया के साथ मानव जीवन समेत सभी 12 राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप में देखने को मिलता है. जब एक ही ग्रह में दो राशि आते हैं तो उस दौरान अद्भुत सयोग का निर्माण भी होता है, जिसका प्रभाव भी राशियों के जातक पर देखने को मिलता है. पंचांग के अनुसार 8 नवंबर यानि दीपावली के दिन सूर्य और बुद्ध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है. इसका प्रभाव कुछ राशि के जातक के लिए किस्मत बदलने वाला हो सकता है.

लोकल 18 से अयोध्या के पंडित सीताराम दास बताते हैं कि हिंदू पंचांग के अनुसार 8 नवंबर को सूर्य और बुद्ध की युति से बुधादित्य राजयोग बनने जा रहा है. इसका प्रभाव कुछ राशि के जातक के लिए बेहद शुभ रहेगा. ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बुद्धिमानी, सम्मान, करियर और आर्थिक उन्नति से जोड़कर देखा जाता है. इस योग के प्रभाव से वृषभ, मिथुन और मकर राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं. रुके हुए काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिलेंगे. धन आगमन के मार्ग खुलेंगे. परेशानियां दूर रहेंगी.

वृश्चिक राशि
पंडित सीताराम दास बताते हैं कि वृश्चिक राशि के जातक के लिए यह समय बेहद लाभकारी साबित होगा. नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की मिल सकती है. नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं. कारोबार में उन्नति होगी. निवेश से जुड़े फैसले सोच समझ कर लेना बेहतर होगा. आ रही परेशानियां दूर होंगी.

मिथुन राशि
पंडित सीताराम दास के मुताबिक, मिथुन राशि के जातक के लिए करियर और कारोबार में नए मौके प्राप्त होंगे. नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो यहां समय अच्छा रहेगा. व्यापारियों को लाभ मिलेगा दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी. आ रही परेशानियां दूर होंगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

मकर राशि
पंडित सीताराम दास बताते हैं कि मकर राशि के जातक के लिए यह समय अच्छा रहेगा. आर्थिक मामले में सकारात्मक बदलाव हो सकता है. लंबे समय से रुका हुआ पैसा जल्दी वापस मिलेगा. नौकरी में आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी. परिवार में सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी.



Source link