ठंडे बस्ते से बाहर आई संजय दत्त की ‘मुन्नाभाई 3’, राजकुमार हिरानी ने इन्हें सौंपी कमान, 2027 में मिलेगी गुडन्यूज

ठंडे बस्ते से बाहर आई संजय दत्त की ‘मुन्नाभाई 3’, राजकुमार हिरानी ने इन्हें सौंपी कमान, 2027 में मिलेगी गुडन्यूज


Last Updated:

आखिरकार 20 साल के बाद ‘मुन्नाभाई 3’ को लेकर हलचल फिर मच गई है. वैसे तो सालों से दर्शक राजकुमार हिरानी से फिल्म की डिमांड कर रहे हैं. अब इस फिल्म में फरहद सामजी की एंट्री भी हो गई है. चलिए ‘मुन्नाभाई 3’ को लेकर क्या अपडेट आया है, बताते हैं.

Top Deals Inside

‘मुन्नाभाई 3’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. पहला और दूसरा पार्ट सुपरहिट होने के बाद से राजकुमार हिरानी से लगातार इसके तीसरे भाग की डिमांड की जा रही है. सालों से दर्शक संजय दत्त और अरशद वारसी का सीक्वल देखना चाहते हैं. (Image: IMDb)

अब लेटेस्ट अपडेट मूवी से सामने आया है. दरअसल ‘किसी का भाई किसी की जान’ के डायरेक्टर फरहद सामजी इस प्रोजेक्ट में जुट चुके हैं. वह फिलहाल इसकी राइटिंग पर काम कर रहे हैं और फिर राजकुमार हिरानी अपने हिस्सा का काम शुरू करेंगे. (Image: IMDb)

‘वैरायटी इंडिया’ के मुताबिक, राजकुमार हिरानी ‘मुन्नाभाई 3’ पर काम कर रहे हैं. लेकिन जबतक स्क्रिप्ट दमदार नहीं होगी, वह इसपर काम शुरू नहीं करेंगे. ऐसे में उन्होंने स्क्रिप्ट के लिए फरहद सामजी को चुना है.(Image: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

रिपोर्ट में तो ये भी दावा किया गया है कि फरहद सामजी जल्द ही राइटिंग के पार्ट को खत्म करेंगे. एक दमदार लेखन के साथ साल 2027 तक फिल्म फ्लोर पर भी आ सकती है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस बारे में कोई रिएक्शन नहीं दिया है. (Image: IMDb)

फरहद सामजी का ‘मुन्नाभाई’ फ्रैंचाइजी के साथ कनेक्शन पुराना है. उन्होंने साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म का ‘एम बोले तो’का शुरुआती रिफ्रेन लिखा है. सामजी ने खुद बताया था कि ये कनेक्शन तब हुआ जब एक दिन अचानक अनु मलिक ने देर रात उन्हें कॉल किया. (Image: IMDb)

करीब 10 बजे होंगे और अनु मलिक ने सामजी को बताया कि एक फिल्म बन रही है जिसके लिए एक टपोरी स्टाइल मुखड़ा लिखना है. फिल्म को राजकुमार हिरानी बना रहे हैं तो विधु विनोद चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं. (Image: IMDb)

समाजी ने याद किया था कि ये वो शुरुआती वक्त था जब मुन्नाभाई में शाहरुख खान को लिए जाने पर विचार चल रहा था. लेकिन अंत में संजय दत्त फाइनल हुए थे. संजय दत्त राजकुमार हिरानी की उम्मीदों पर ऐसा खरा उतरे थे कि फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई थी और हर एक सीन छा गया था. (Image: IMDb)

मुन्नाभाई फ्रैंचाइजी की बात करें तो ये फिल्म साल साल2003 में आई थी. जिसमें ग्रेसी सिंह, अरशद वारसी, बोमन ईरानी, जिम्मी शेरगिल और अन्य सितारे नजर आए थे. फिर साल 2006 में इसका सीक्वल आया था जिसका नाम था लगे रहो मु्न्नाभाई. इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे हिस्ट्री के टीचर की मुलाकात एक रेडियो जॉकी से होती है. दोनों में प्यार होता है. वह अक्सर मुन्ना से महात्मा गांधी पर लेक्चर देने को कहती है. धीरे धीरे वह गांधीवाद की ओर झुकने लगता है. (Image: IMDb)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link