Good News : बिहार के स्वास्थ्य विभाग में 11000 से ज्यादा पदों पर होगी बहाली, जानें कब आएगा विज्ञापन?

Good News : बिहार के स्वास्थ्य विभाग में 11000 से ज्यादा पदों पर होगी बहाली, जानें कब आएगा विज्ञापन?


Last Updated:

Bihar Health Department Vacancy : बिहार के स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार से अधिक पदों पर बंपर बहाली होगी. इसमें स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, प्रबंधक और अकाउंटेंट के पद शामिल हैं. नवंबर के आखिरी सप्ताह तक विज्ञापन जारी होने की उम्मीद है.

Zoom

बिहार के स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार से अधिक पदों पर बंपर बहाली होगी.

पटना. बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग में जल्द ही 11 हजार से अधिक पदों पर बंपर बहाली होने वाली है. राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए जल्द ही वैकेंसी निकाली जाएगी. इसमें स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, प्रबंधक और अकाउंटेंट समेत कई पद शामिल होंगे. इन नियुक्तियों को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारी तेज कर दी गई है.

जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग में खाली पड़े पदों को भरने के लिए रिक्तियों का ब्यौरा जुटा लिया गया है. राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक डॉ. नवल किशोर चौधरी ने विभिन्न पदों पर खाली सीटों की जानकारी जुटाई है. इसके आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है. विभाग का लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मानव संसाधन की कमी को दूर करना है.

नवंबर के आखिरी सप्ताह में जारी होगा विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की इस बहाली को लेकर नवंबर के आखिरी सप्ताह तक विज्ञापन जारी किए जाने की तैयारी है. विज्ञापन जारी होने के बाद अभ्यर्थी पदों के अनुसार आवेदन कर सकेंगे. हालांकि, आवेदन की तारीख, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में दी जाएगी.

इन पदों पर होगी नियुक्ति

प्रस्तावित बहाली में स्टाफ नर्स और लैब टेक्नीशियन के अलावा प्रबंधक तथा अकाउंटेंट के पद भी शामिल हैं. कुल 11 हजार से अधिक रिक्तियों को भरने की तैयारी है. अलग-अलग पदों के लिए आवश्यक योग्यता और अनुभव की शर्तें भी अलग-अलग हो सकती हैं.

इस बहाली से स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में कर्मचारियों की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है. साथ ही बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिलेगा. अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे राज्य स्वास्थ्य समिति और बिहार स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखें, ताकि विज्ञापन जारी होते ही आवेदन से जुड़ी जानकारी मिल सके.



Source link