बेटी ने 3 दिन में उड़ा दिए 30 करोड़, भड़के बिल गेट्स ने दी ऐसी वॉर्निंग जिसकी किसी को नहीं थी उम्‍मीद

बेटी ने 3 दिन में उड़ा दिए 30 करोड़, भड़के बिल गेट्स ने दी ऐसी वॉर्निंग जिसकी किसी को नहीं थी उम्‍मीद


नई दिल्‍ली. दुनिया के सबसे रईस कारोबारियों में शुमार और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स अपनी सादगी और सोच-समझकर खर्च करने की आदत के लिए जाने जाते हैं. लेकिन, मुंह में चांदी का चमक लेकर पैदा हुई उनकी छोटी बेटी फोएबे गेट्स खूब पैसे उड़ाती हैं. 23 साल की फोएबे बेहिसाब पैसा खर्चने की आदत से परेशान बिल गेट्स ने उसे नहीं सुधरने पर उसका खर्चा बंद करने की चेतावनी दे दी. यह जानकारी खुद बिल गेट्स ने एक पॉडकास्‍ट में दी.

बिल गेट्स ने बताया कि वे अपनी बेटी को हर हफ्ते 3,50,000 डॉलर (लगभग 3 करोड़ रुपये) देते हैं. लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इतनी भारी-भरकम रकम मिलने के महज तीन दिन बाद ही वह फिर से इतने ही पैसों की मांग लेकर सामने आ खड़ी होती है. लगातार बेहिसाब खर्च से गेटस का माथा ठनका. उन्‍होंने फोएबे से हिसाब मांगा तो पता चला कि वह यह भी सच नहीं बताती कि आखिर इतना पैसा कहां और किस चीज पर खर्च हो रहा है. बिल गेट्स ने कहा, ““मैं फोएबे को हर हफ्ते 3,50,000 डॉलर देता हूं, लेकिन हैरानी की बात है कि सिर्फ तीन दिन बाद ही वह फिर से 3,50,000 डॉलर मांगने आ जाती है_ जब मैंने उसके खर्चों के बारे में सवाल करना शुरू किया, तो मुझे एहसास हुआ कि वह हमेशा यह सच नहीं बताती थी कि पैसा कहां खर्च हो रहा है.”

अगर ऐसे पैसे उड़ाता तो कभी अमीर न बनता…

बेटी की इस गैर-जिम्मेदाराना आदत को देखकर बिल गेट्स नाराज हो गए. उन्‍होंने उसे चेतावनी दी की अगर वो इसी तरह पैसे उड़ाती रही तो वे उसका खर्चा-पानी बंद कर देंगे. गेट्स ने बेटी से कहा, ‘फोएबे, अगर मैं तुम्हारी तरह बिना सोचे-समझे पैसे खर्च करता, तो दुनिया के सबसे अमीर लोगों में कभी शामिल नहीं हो पाता. अगर तुमने जिम्मेदारी से अपने पैसों को संभालना नहीं सीखा, तो मेरे पास तुम्हें पैसे देना बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा.’”



Source link