Last Updated:
प्रयागराज के अल्लापुर वार्ड से पार्षद विनय तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में बीजेपी नेता रोहित नाम के एक युवक को बुरी तरह से पीट रहे हैं. युवक का बस इतना कसूर था कि उसने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच कार्यक्रम में यूजीसी को लेकर सवाल पूछ लिया था.
बीजेपी पार्षद विनय मिश्रा का वीडियो वायरल.
प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में उस वक्त बवाल शुरू हो गया, जब एक युवक ने यूजीसी के मुद्दे पर सवाल पूछने लगे. इस दौरान युवक की इस हरकत से भाजपा नेता विनय मिश्रा तमतमा गए और युवक को पीटने लगे और यही नहीं विनय मिश्रा पर गला दबाकर जान से मारने का भी आरोप लगा है. पीड़ित युवक ने विनय मिश्रा के खिलाफ दारागंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. अब सवाल यह है कि आखिर विनय मिश्रा हैं कौन, जो एक सवाल पूछे जाने पर इतने उग्र हो गए कि युवक को जान से मारने पर उतारु हो गए.
कौन हैं विनय मिश्रा, क्या लगे आरोप
बता दें कि भाजपा नेता विनय मिश्रा प्रयागराज के अल्लापुर से पार्षद हैं. दरअसल, कोरांव के बड़खोर के रहने वाले रोहित कुमार तिवारी के मुताबिक सम्मेलन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मौजूद थे. उन्होंने यूजीसी के मुद्दे पर डिप्टी सीएम से सवाल किया. आरोप है कि इससे नाराज विनय मिश्रा ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया. इसके बाद विनय मिश्रा जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए. सोमवार को पीड़ित ने दारागंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. हालांकि पार्षद विनय मिक्षा उर्फ सिट्टू ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मारपीट नहीं हुई है. यह पूरा मामला प्रायोजित है.
कौन हैं रोहित, जिनको विनय मिश्रा ने पीटा
रोहित तिवारी उर्फ काका, कोरांव के बड़ोखर गांव के रहने वाले हैं. रोहित ने बताया कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर उन्हें आरोपियों के चंगुल से बचाया. इसके बाद आरोपी विनय मिश्रा जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए. घटना के बाद सोमवार को पीड़ित ने दारागंज थाने पहुंचकर शिकायत दी. पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.