नई दिल्ली (Topper Habits for Board Exam Preparation). टॉपर्स की सक्सेस स्टोरी में अक्सर कुछ कॉमन बातें सुनने को मिलती हैं- सुबह 4 बजे उठकर पढ़ाई करता था, सोशल मीडिया छोड़ दिया था, दिन में 14 घंटे पढ़ाई करो.. आदि. स्कूल टीचर्स से लेकर पेरेंट्स तक से, हमें हमेशा यही घिसी-पिटी सलाह मिलती रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश और दुनिया के कई रियल टॉपर्स इन रूढ़िवादी सलाहों को नकार देते हैं? सच तो यह है कि कई सफल स्टूडेंट्स इससे बिल्कुल उलट स्ट्रैटेजी अपनाकर टॉपर बनते हैं.
Topper Habits: टॉपर्स की 5 आदतें जो ट्रडिशनल सलाह को देती हैं चुनौती
हर स्टूडेंट अपने तरीके से पढ़ाई करता है. कोई रूटीन या सिस्टम किसी एक पर फिट बैठे तो जरूरी नहीं है कि वह दूसरे के भी काम आ सकता है. किसी भी परीक्षा में टॉप करने के लिए घंटों से ज्यादा क्वॉलिटी ऑफ स्टडी पर फोकस करना जरूरी होता है. जानिए टॉपर्स की 5 ऐसी आदतें, जो आपको सुनने में अजीब लग सकती हैं लेकिन उनकी किस्मत का ताला इन्हीं से खुला.
1. ‘सुबह 4 बजे उठना’ नहीं, अपनी बॉडी क्लॉक सुनना
बचपन से सिखाया जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त यानी सुबह 4 बजे उठकर पढ़ने से सब याद रहता है. लेकिन कई टॉपर्स इस बात को खारिज करते हैं. उनका मानना है कि पढ़ाई का समय नहीं, बल्कि आपकी ‘एकाग्रता’ (Focus) मायने रखती है. अगर आप ‘नाइट आउल’ (Night Owl) हैं और रात 12 बजे से 3 बजे के बीच दिमाग सबसे ज्यादा एक्टिव रहता है तो जबरन सुबह उठने का कोई फायदा नहीं है. टॉपर्स अपनी बॉडी क्लॉक के हिसाब से पढ़ाई का शेड्यूल बनाते हैं, न कि दूसरों के कहने पर.
2. पूरे सिलेबस की जगह ’80/20 नियम’ पर फोकस
3. ‘नो ब्रेक’ वाली लंबी पढ़ाई को अलविदा, एक्टिव रीकॉल को हां
घंटों लगातार मेज पर बैठकर पढ़ते रहना सिर्फ थकावट देता है. टॉपर्स 10 घंटे की लगातार पढ़ाई के बजाय 45-50 मिनट के छोटे और फोकस्ड सेशन्स लेते हैं. इसके अलावा, वे सिर्फ पन्ने पलटने (Passive Reading) के बजाय ‘एक्टिव रीकॉल’ (Active Recall) का सहारा लेते हैं. इसका मतलब है कि किताब बंद करके खुद से सवाल पूछते हैं या किसी काल्पनिक दोस्त को वह टॉपिक समझाते हैं. यह आदत दिमाग को एक्टिव रखती है और कॉन्सेप्ट्स को कभी भूलने भी नहीं देती.
4. सोशल मीडिया से पूरी दूरी नहीं, बल्कि सही इस्तेमाल
अक्सर कहा जाता है कि परीक्षा आते ही स्मार्टफोन अलमारी में बंद कर दो. लेकिन आज के स्मार्ट टॉपर्स ऐसा नहीं करते. वे टेक्नोलॉजी से भागते नहीं, बल्कि उसका इस्तेमाल अपनी पढ़ाई को आसान बनाने के लिए करते हैं. यूट्यूब पर कठिन टॉपिक्स के एनीमेशन वीडियो देखना, टेलीग्राम ग्रुप्स में डाउट्स सॉल्व करना या क्विज ऐप्स का इस्तेमाल करना उनकी स्ट्रैटेजी का हिस्सा होता है. वे सोशल मीडिया को माइंडवॉश का जरिया नहीं, बल्कि स्टडी टूल बनाते हैं.
5. हर मॉक टेस्ट में 100% स्कोर का प्रेशर न लेना
सामान्य सलाह होती है कि हर टेस्ट में टॉप मार्क्स लाने की कोशिश करो. लेकिन असली टॉपर्स मॉक टेस्ट को अपना रिपोर्ट कार्ड नहीं, बल्कि गलतियां ढूंढने की लैब मानते हैं. वे मॉक टेस्ट में कम नंबर आने पर दुखी नहीं होते. वे इस बात से खुश होते हैं कि उन्हें अपनी कमजोरी पहले ही पता चल गई. इससे उन्हें सुधार का अवसर मिलता है. वे हर गलत जवाब का गहराई से एनालिसिस करते हैं. इससे असली परीक्षा में वह गलती दोबारा दोहराने से बच जाते हैं.