Last Updated:
ईशान खट्टर, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने हाल ही कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो पर शिरकत की. ये तीनों कपिल शर्मा के दिवाली स्पेशल शो का हिस्सा थे. इस एपिसोड में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सारे खुलासे किए. कपल ने शादी से पहले अपनी मुलाकात के बारे में भी बात की.
नई दिल्ली. शाहिद कपूर ने साल 2015 में मीरा राजपूत से शादी की. आज कपल के दो बच्चे हैं. मीरा राजपूत का फिल्म इंडस्ट्री से दूर-दूर तक कोई ताल्लुक नहीं था. शाहिद कपूर से शादी के बाद ही वो फिल्मी बैकग्राउंड से वाकिफ हुईं. हाल ही में मीरा राजपूत ने पति शाहिद और देवर ईशान खट्टर के साथ कपिल शर्मा के शो पर शिरकत की. (फोटो साभार इंस्टाग्राम mira.kapoor)
कपिल के शो पर इन तीनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सारे खुलासे किए. शाहिद कपूर ने 14 साल छोटी मीरा संग अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया. वो कहते हैं कि जब वो मीरा राजपूत से शादी के लिए पहली बार मिलने गए थे तो उनके दिमाग में काफी सारे डाउट्स थे. उन्हें नहीं लगा था कि इतनी छोटी लड़की के साथ कभी उनकी वाइब मैच होगी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम mira.kapoor)
शाहिद ने बताया कि जब वह पहली बार मीरा से मिलने उनके घर दिल्ली गए थे तो उनके बाल हरे रंग के थे. उन्होंने अपनी फिल्म उड़ता पंजाब के लिए अपने बाल हरे रंग के करा रखे थे. उनका वो लुक देखकर उनके ससुर हैरान रह गए थे. शाहिद कहते हैं कि उन्हें आज भी अपने ससुर का एक्सप्रेशन याद है कि कैसे वो शॉक थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
शाहिद ने कपिल को बताया कि उनके ससुर के चेहरे के एक्सप्रेशन से साफ था कि वो सोच रहे थे कि आखिर वो किसको अपनी बेटी दे रहे हैं. एक्टर ने अपनी पत्नी के पिता की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वो लोग बड़े सीधे और पढ़े-लिखे लोग हैं. मीरा राजपूत के पिता इंजीनियर हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम mira.kapoor)
एक्टर ने शो में इस घटना को याद करते हुए बताया, ‘पहली बार जब मैं दिल्ली में उनका घर देखने गया, तो उनके पिता ने दरवाजा खोला. मेरे बाल हरे थे. जब मेरे ससुर ने दरवाजा खोला, तो वह मुझे देखकर कुछ देर के लिए ठिठक गए’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम mira.kapoor)
मीरा राजपूत संग अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए एक्टर ने कहा कि दोनों ने पहली मीटिंग में करीबन 7 घंटे बात की थी. उनकी बातचीत में वक्त कैसे निकल गया उन्हें पता ही नहीं चला था. शाहिद का कहना है कि उस वक्त वो 34 साल के थे जबकि मीरा सिर्फ 20 साल की थीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम mira.kapoor)
मीरा ने अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए एक अजीबोगरीब किस्सा शेयर किया. वो कहती हैं कि जब शाहिद उनसे पहली बार मिलने आए थे तो उन्होंने अजीब जूते पहन रखे थे और वो अपने जूतों की फोटो क्लिक करवाना चाहते थे. मीरा हैरान थीं कि पहली बार में अपने जूते की फोटो कौन क्लिक करवाता है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम mira.kapoor)
अपनी इस हरकत पर सफाई देते हुए शाहिद कपूर ने कहा कि उस दौरान भारत में पैपराजी का कल्चर नया-नया शुरू हुआ था. इसलिए उनके जूते बेहद खास थे क्योंकि वो सारा फ्लैश एबसॉर्ब कर लेते थे और सिर्फ जूते ही दिखते थे. ऐसे में पैपराजी की नजरों से बचने के लिए ये शानदार तरीका था लेकिन शाहिद को बाद में एहसास हुआ कि मीरा के लिए ये सब बिलकुल नया है और उन्हें इन चीजों के बारे में कुछ नहीं पता था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम mira.kapoor)
शाहिद कपूर ने बताया कि उनसे शादी के बाद जब मीरा राजपूत ने पहली बार उड़ता पंजाब का एडिट देखा तो उन्हें एक और शॉक लगा. वो सोचने लगीं कि उनकी किससे शादी हो गई. फिल्मी दुनिया का एक्सपीरियंस मीरा राजपूत के लिए वाकई शॉकिंग था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम mira.kapoor)