T20I का अमर रिकॉर्ड, जिस दिन डेब्यू उसी दिन संन्यास, राहुल द्रविड़ के नाम है ये अनूठा कीर्तिमान

T20I का अमर रिकॉर्ड, जिस दिन डेब्यू उसी दिन संन्यास, राहुल द्रविड़ के नाम है ये अनूठा कीर्तिमान


होमखेलक्रिकेट

T20I का अमर रिकॉर्ड, भारतीय दिग्गज ने जिस दिन किया डेब्यू उसी दिन लिया संन्यास

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज राहुल द्रविड़ ने टी20 इंटरनेशनल में एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जिसका टूट पाना असंभव है. द्रविड़ दुनिया के एकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी20आई में जिस अपना डेब्यू किया उसी दिन उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी थी. द्रविड़ ने अपना एकमात्र टी20 इंटरनेशनल 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था.

Zoom

राहुल द्रविड़ का पहला टी20 मैच

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ का करियर बहुत ही शानदार रहा है. खास तौर पर टेस्ट और वनडे में द्रविड़ की गिनती दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में होती है. द्रविड़ ने भारत के लिए मॉर्डन डे क्रिकेट के सबसे पसंदीदा फॉर्मेट टी20 में हाथ आजमाया, लेकिन नेशनल टीम के लिए एक मैच से ज्यादा नहीं खेले. इस इकलौते मैच में उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जो अमर है. क्रिकेट में शायद ही कोई खिलाड़ी इसे तोड़ पाए.

दरसअल, राहुल द्रविड़ ने साल 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. अपने डेब्यू मैच में मैदान पर उतरने से पहले ही द्रविड़ ने टीम मैनेजमेंट को यह बता दिया था कि यह उनका पहला और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच होगा. यानी द्रविड़ ने भारत के लिए टी20I में डेब्यू के साथ ही रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था. इस तरह द्रविड़ दुनिया के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही संन्यास का ऐलान कर दिया था.

अपने ऐतिहासिक टी20 में द्रविड़ ने कितने रन बनाए?

राहुल द्रविड़ के इकलौते टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे थे. उन्होंने 21 गेदों में 3 छक्कों की मदद से 31 रनों की पारी खेली थी. द्रविड़ को रवि बोपारा ने इयोन मोर्गन के हाथों कैच आउट कराया था. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 165 रनों का स्कोर खड़ा किया था. टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा अजिंक्य रहाणे ने 39 गेदों में 61 रनों की पारी खेली थी.

इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 3 गेंदे रहते 6 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया. इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजी में इयोन मोर्गन ने 27 गेदों में 49 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा केविन पीटरसन ने 23 गेदों में 33 रनों की पारी खेली थी. वहीं, रवि बोपारा ने 31 रन, जबकि समित पटेल ने 25 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी की बात करें तो टीम इंडिया के लिए मुनाफ पटेल ने 2 विकेट अपने नाम किए थे. इसके अलावा प्रवीण कुमार और विराट कोहली को एक-एक सफलता मिली थी.



Source link