Last Updated:
Sofa kaise saaf kare : अगर आप भी सोफे की सफाई करना चाहते हैं तो रुक जाइये. आज हम आपको ऐसा तरीका बताएंगे, जिसकी मदद से चुटकियों में आपका सोफा चमकने लगेगा. इस ट्रिक से घर पर सोफे की सफाई के लिए आपको बाहर से कोई सामान लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप घर में मौजूद सामानों की मदद से सोफे को चमका सकते हैं. अगर आपके सोफे से अजीब सी बदबू आ रही है तो सबसे पहले एक कटोरी लें. उसमें हल्का सा बेकिंग सोडा मिला दें और पानी को सोफे के ऊपर छिड़क दें. 30 मिनट के बाद सोफे को पोछ दें. कई बार सोफे पर जाने-अनजाने में खाते-पीते वक्त दाग लग जाते हैं, जो आसानी से नहीं जाते हैं.
मिर्जापुर. इस दिवाली अगर आप आसान तरीके से सोफे की सफाई करना चाहते हैं और उसे नए की तरह चमकना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं. घर पर सोफे की सफाई के लिए आपको बाहर से कोई सामान लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि, घर में मौजूद सामानों की मदद से सोफे को चमका सकते हैं. घर पर सोफे को चमकाने के लिए माइक्रोफाइबर कपड़े, ब्रश और कुछ और सामानों की जरूरत होगी, जिसकी मदद से आप सोफे को साफ कर सकते हैं. लोकल 18 से मिर्जापुर के राहुल राज बताते हैं कि अगर आपके सोफे से अजीब सी बदबू आ रही है तो सबसे पहले एक कटोरी लें. उसमें हल्का सा बेकिंग सोडा मिला दें और पानी को सोफे के ऊपर छिड़क दें. इसे छिड़कने के बाद 30 मिनट तक छोड़ दें. 30 मिनट के बाद अगर आपके पास वैक्यूम क्लीनर हो तो उससे साफ कर सकते हैं या फिर सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े की मदद से भी सोफे को साफ कर सकते हैं. इससे सोफे की बदबू चली जाएगी.
ऐसे जाएंगे जिद्दी दाग
राहुल कहते है कि सोफे में अगर जिद्दी दाग लग गए हैं और उन्हें साफ करना चाहते हैं तो एक कटोरी लें. उसमें करीब 10 से 15 बूंद कोई भी डिश वॉश को मिला दें. डिश वॉश को मिलाने के बाद कपड़े की मदद से जिन स्थानों पर जिद्दी दाग लगे हो, वहां पर लगा दें और धीरे-धीरे कपड़े से रगड़कर उसे छुड़ा सकते हैं. कई बार सोफे पर जाने-अनजाने में खाते-पीते वक्त दाग लग जाते हैं, जो आसानी से नहीं जाते हैं. ऐसे में दाग को हटाने को लेकर इस आसान से ट्रिक का प्रयोग कर सकते हैं.
अंदर से गंदगी कैसे निकालें
राहुल के मुताबिक, सोफे पर अंदर की गंदगी निकालने के लिए आप ब्रश का प्रयोग करें. सोफे पर बैठते समय कई बार धूल और मिट्टी अंदर चली जाती है, जो आसानी से बाहर नहीं निकलती है. उसे निकालने के लिए आप ब्रश का प्रयोग करें. ब्रश की मदद से अंदर घुसी हुई गंदगी को बाहर निकाल सकते हैं. यह कुछ आसान ट्रिक थे, जिनका उपयोग सोफे को साफ करने के लिए कर सकते हैं.