CRPF के 47 साल में पहली बार 12 महीनों में जीरो कैजुअल्टी, कैसे हुआ यह चमत्कार?
Last Updated:
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने एक बड़ा कीर्तिमान हासिल किया है. पिछले लगातार 12 महीनों में किसी भी ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं हुआ है. फोर्स में आखिरी ऑपरेशनल कैजुअल्टी 30 अक्टूबर 2025 को दर्ज की गई थी. डीजी जीपी सिंह ने बताया कि आधुनिक हथियारों, बेहतर स्ट्रैटेजी और घायल जवानों के तेज रेस्क्यू से यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है.
गुवाहाटी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 87वीं स्थापना दिवस परेड (21 फरवरी 2026) के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (बाएं) और CRPF के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह. (PTI फोटो)
नई दिल्ली: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अपने 47 साल के इतिहास में सबसे बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है. फोर्स ने लगातार 12 महीने बिना किसी ऑपरेशनल कैजुअल्टी के पूरे कर लिए हैं. इसका सीधा मतलब यह है कि पिछले पूरे एक साल में किसी भी ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान की जान नहीं गई है. सीआरपीएफ के महानिदेशक जीपी सिंह ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की है. उन्होंने बताया कि बल में आखिरी शहादत 30 अक्टूबर 2025 को हुई थी. इससे पहले ऐसा सुरक्षित दौर जनवरी 1979 में देखा गया था.
जवानों की जान बचाने में किस रणनीति और तकनीक ने किया कमाल?
डीजी जीपी सिंह ने बताया कि इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे आधुनिक हथियारों और नए गैजेट्स का बड़ा रोल रहा है. जवानों को दी गई एडवांस ट्रेनिंग और ग्राउंड लेवल पर बनी सटीक रणनीति बेहद कारगर साबित हुई है. किसी भी मुठभेड़ के बाद घायल जवानों को तुरंत बड़े अस्पतालों में पहुंचाने के सिस्टम ने बड़ा फर्क पैदा किया है.
ऑपरेशनल मोर्चे पर सीआरपीएफ को मिली ऐतिहासिक कामयाबी, सीआरपीएफ डीजी जीपी सिंह ने X पर बताया.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
login