Last Updated:
‘रामायण’ का क्रेज देखते ही देखते बढ़ता जा रहा है. पहले रावण का यंग अवतार, फिर लक्ष्मण का नया पोस्टर और अब मेकर्स ने फिल्म का नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है. इसमें सीता के रूप में साई पल्लवी ने सबका ध्यान खींचा है. जारी किए वीडियो में साई पल्लवी के अलग-अलग लुक नजर आ रहे हैं. मेकर्स ने एक्स अकाउंट पर सीता के रोल का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.
झलकिया देख नहीं भरेगा मन (फोटो साभार:x@TheWorldOfRamayana)
नई दिल्ली. नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ का पहला पार्ट इस दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है. लेकिन इससे पहले ही फिल्म को लेकर नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं. अब सीता बनी साई पल्लवी का अलग-अलग लुक वाला वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में ‘रामायण’ में साई का सफर दिखाया गया है. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
भारतीय सिनेमा की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहे हैं. फिल्म के मेकर्स एक-एक करके इससे जुड़े नए अपडेट साझा कर रहे हैं. इसी कड़ी में अब फिल्म में माता सीता का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री साई पल्लवी का नया प्रोमो रिलीज किया गया है. इस प्रोमो के जरिए दर्शकों को सीता के रूप में साई पल्लवी की पहली झलक देखने को मिली है.
सीता के रूप में साई पल्लवी की खूबसूरत झलक
एक्स पर शेयर किए गए पोस्ट में साई पल्लवी को सीता के रूप में पेश करते हुए लिखा गया, ‘धरती की बेटी, मिथिला की राजकुमारी. प्रेम से बंधी, धर्म से प्रेरित. सीता के रूप में साई पल्लवी. प्रोमो आ गया है. 5 नवंबर से दुनिया भर के सिनेमाघरों में, सभी प्रीमियम फॉर्मेट्स में रामायण का अनुभव लें। अभी टिकट बुक करें!
सीता के रोल में छा गईं साई पल्लवी
(फोटो साभार:x@TheWorldOfRamayana)
सीता के रोल की दिखीं अलग-अलग झलकियां
वायरल हो रहे इस प्रोमो में साई पल्लवी का लुक काफी अट्रेक्टिव है. उन्होंने लाल रंग का पारंपरिक परिधान पहना हुआ है. गले में भारी हार, कानों में झुमके और माथे पर सजा आभूषण उनके राजसी व्यक्तित्व को दर्शाता है. उनके चेहरे पर नजर आने वाली शांति और गंभीरता सीता के किरदार की गरिमा को सामने लाती है. इस पहली झलक को देखकर दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ सकती है. इस वीडियो में सीता बनी साई के अलग-अलग लुक दिखाई दे रहे हैं.
बता दें कि मेकर्स ने इस पोस्ट के जरिए फिल्म की सिनेमाघरों में रिलीज से जुड़ी जानकारी भी साझा की है. पोस्ट के मुताबिक, दर्शक 5 नवंबर से दुनिया भर के सिनेमाघरों में ‘रामायण’ का अनुभव ले सकेंगे. फिल्म को प्रीमियम फॉर्मेट्स में रिलीज करने की भी जानकारी दी गई है. मेकर्स ने दर्शकों से अभी टिकट बुक करने की अपील की है.साई पल्लवी अपनी सादगी, स्वाभाविक अभिनय और भावनात्मक भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं. ऐसे में माता सीता जैसे प्रतिष्ठित और संवेदनशील किरदार के लिए उनका चयन काफी अहम माना जा रहा है. रामायण की कथा में सीता का किरदार केवल राम की पत्नी तक सीमित नहीं है, बल्कि वह धैर्य, साहस, आत्मसम्मान, त्याग और धर्म का प्रतीक भी हैं.