Last Updated:
Bigg Boss Malayalam 8: बिग बॉस 8 मलयालम में नेहा फातिमा ने कंटेस्टेंट ताशी को प्रपोज किया, जिससे नाराज उनके पैरेंट्स शो पर पहुंचे और बेटी को घर ले जाने की गुजारिश की. पैरेंट्स को देख नेहा फूट-फूटकर रोईं.
फोटो साभार: बिग बॉस 8 मलयालम
बिग बॉस सीजन 20 में स्काउट और लव के बीच लगातार हलचल देखने को मिली. कभी बहन-भाई तो कभी नजदीकियों को लेकर सवाल उठे. दोनों को रोहित शेट्टी से लेकर सलमान खान ने लताड़ बी लगाई. ये सब हंगामे सिर्फ बिग बॉस हिंदी में ही नहीं, ‘बिग बॉस 8 मलयालम’ ने भी देखने को मिल रहे हैं. मोहनलाल इसे होस्ट करते हैं और आजकल इसमें भी लव एंगल के चलते शो की कंटेस्टें व इंफ्लूएंसर नेहा फातिमा चर्चा में हैं.
Bigg Boss Malayalam 8 में नेहा फातिमा ने कंटेस्टेंट संतोष राज, जिने सब ताशी कहते हैं, उन्हें प्रपोज किया. अब ये हंगामा इतना बढ़ गया कि नेहा फातिमा के पैरेंट्स भी शो पर पहुंचे और उन्होंने बेटी को घर ले जाने को कहा.
नेहा फातिमा का ये लव एंगल उनके पैरेंट्स को कतई रास नहीं आया. Bigg Boss Malayalam 8 के प्रोमो में नेहा के पैरेंट्स नजर आए. उन्होंने बेटी के प्रति नाराजगी जाहिर की और साफ कहा कि ये सब छोड़-छाड़कर घर चलो.
फूट-फूटकर रोईं नेहा फातिमा
प्रोमो में नेहा के पैरेंट्स कहते हैं, ‘नेहा, क्या तुम हमें जानती हो. अब हम तुम्हें याद हैं कि नहीं.’ ये कहते हुए उनकी मां रोने लगती हैं. नेहा की मां ने उन्हें समझाया कि दूसरे कंटेस्टेंट गेम खेल रहे हैं और वह रिश्तों में उलझती जा रही हैं. पैरेंट्स को यूं देखकर नेहा फातिमा भी खुद को संभाल नहीं पाईं और फूट-फूटकर रोने लगीं.
शो से निकालना चाहते हैं बेटी को
नेहा के पिता भी प्रोमो में नजर आए. उन्होंने शो के होस्ट मोहनलाल से गुजारिश की कि वह बेटी को ले जाना चाहते हैं. इसपर होस्ट भी कहते हैं कि वह खुद एक बेटी के पिता हैं. वह समझते हैं कि वह यहां जिद के साथ आए हैं और बेटी को ले जाना चाहते हैं.
क्या है पूरा मामला
बता दें बिग बॉस 8 में नेहा फातिमा लगातार चर्चा में हैं. मगर सबसे ज्यादा वह ताशी के साथ बढ़ती नजदीकियों की वजह से छाई हुई हैं. उन्होंने हाल में ही शो में अपनी भावनाओं को ताशी के साथ शेयर किया था. जब ये प्रपोजल दर्शकों ने देखा तो हर कोई हैरान रह गया था. उन्होंने ताशी को ये भी कहा था कि वह अपना रिश्ता उनके साथ आगे ले जाना चाहती हैं मगर इसमें पैरेंट्स की मंजूरी चाहेंगी.