Ajmer: 26 साल की उम्र में सरपंच बनीं संजू मीणा, 613 वोटों से जीतकर रचा नया इतिहास, संभाली पंचायत की कमान

Ajmer: 26 साल की उम्र में सरपंच बनीं संजू मीणा, 613 वोटों से जीतकर रचा नया इतिहास, संभाली पंचायत की कमान


Last Updated:

Ajmer Girvarpura Panchayat News: अजमेर जिले के सावर उपखंड की गिरवरपुरा ग्राम पंचायत में 26 वर्षीय बीए पास संजू देवी मीणा ने सोमवार को विधिवत रूप से सरपंच पद का पदभार ग्रहण किया है. संजू मीणा ने 613 वोटों से जीत दर्ज कर पंचायत की तीसरी महिला और सबसे कम उम्र की सरपंच बनने का गौरव प्राप्त किया है. पदभार ग्रहण समारोह में भेरू धाम के मुख्य उपासक महाराज लाल धागा सरकार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच का भव्य स्वागत किया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Girvarpura Panchayat News: संजू देवी मीणा ने संभाला गिरवरपुरा की सबसे कम उम्र की सरपंच के रूप में पदभार

अजमेर: अजमेर जिले के सावर उपखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली गिरवरपुरा ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच संजू देवी मीणा ने सोमवार को पूर्ण विधि-विधान के साथ अपना पदभार ग्रहण किया है. इस शानदार पदभार ग्रहण समारोह में क्षेत्र के ग्रामीणों और समर्थकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नवनिर्वाचित सरपंच का गर्मजोशी से स्वागत किया.

26 वर्षीय युवा और शिक्षित संजू मीणा ने सरपंच पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में 613 वोटों के बड़े अंतर से शानदार जीत हासिल की थी. इस जीत के साथ ही वे गिरवरपुरा पंचायत के इतिहास में तीसरी महिला सरपंच बनने के साथ-साथ पंचायत की सबसे कम उम्र की सरपंच होने का गौरव भी हासिल कर चुकी हैं. संजू मीणा शैक्षणिक रूप से बीए पास हैं, जिससे ग्रामीणों को उनके कार्यकाल में विकास के नए आयाम छूने की पूरी उम्मीद है.

महाराज लाल धागा सरकार रहे मुख्य अतिथि
इस भव्य पदभार ग्रहण समारोह में मेहरूखुर्द स्थित प्रसिद्ध भेरू धाम के मुख्य उपासक महाराज लाल धागा सरकार ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की. पंचायत मुख्यालय पहुंचने पर ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच संजू मीणा का साफा बंधवाकर, शॉल ओढ़ाकर और भव्य मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया. मुख्य अतिथि महाराज लाल धागा सरकार ने भी संजू मीणा को शॉल ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

अधिकारियों और समर्थकों की रही विशेष मौजूदगी
समारोह के दौरान पंचायत के सचिव संजय मीणा ने पूर्व सरपंच प्रशासक बंटी कुमार बलाई से आधिकारिक चार्ज लेकर नवनिर्वाचित सरपंच संजू मीणा को सुपुर्द किया. पदभार संभालने के बाद कार्यक्रम में मौजूद समर्थक महिलाओं ने पारंपरिक स्वागत गीत प्रस्तुत किए. इस अवसर पर नवनिर्वाचित वार्ड पंचों और क्षेत्र के पूर्व जनप्रतिनिधियों का भी विशेष स्वागत किया गया. कार्यक्रम में विनय जोशी, कमांडो मनोज मीणा, वकील राकेश मीणा, प्रहलाद सूबेदार और पूर्व सरपंच शिवजी राम मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.



Source link