2014 में SIR नहीं हुआ था, फिर भी मोदी जीते… हैदराबाद में राहुल पर बरसे शाह
Last Updated:
Amit Shah in Hyderabad: अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा सियासी प्रहार करते हुए दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को सीधे तौर पर ‘घुसपैठिया बचाओ’ सम्मेलन करार दिया है. अमित शाह ने दो टूक शब्दों में कहा कि कांग्रेस एसआईआर का विरोध करके वोटर लिस्ट से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बचाना चाहती है.
Amit Shah in Hyderabad: तेलंगाना के हैदराबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली पर निशाना साधते हुए कहा कि यह ‘वोट बचाओ’ रैली नहीं, बल्कि ‘घुसपैठियों को बचाओ’ रैली थी. अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस SIR को रोककर देश की मतदाता सूची से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बचाना चाहती है.
उन्होंने 2 सितंबर को कहा कि बीजेपी एक-एक घुसपैठिए को मतदाता सूची और देश से बाहर निकालकर दम लेगी. अमित शाह ने कहा कि आज हैदराबाद की सड़कों पर हजारों लोग मौजूद हैं. उन्होंने दावा किया कि 2024 के बाद बीजेपी ने महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम में जीत हासिल की है और अब तेलंगाना में भी पार्टी जीत दर्ज करने वाली है.
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री ने उनकी ओर से आयोजित मॉक पार्लियामेंट का भी जिक्र किया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को इस नकली संसद में कम से कम एक बार प्रधानमंत्री बन जाना चाहिए था, क्योंकि असली संसद में तो वह कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे. शाह ने कहा कि इससे सोनिया गांधी के दिल को कुछ तसल्ली मिल जाती. उन्होंने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि चुनाव जीतने के लिए देश में रहकर मेहनत करनी होगी, लोगों के साथ खड़ा होना होगा और उनकी समस्याओं को सुलझाने के लिए काम करना होगा.
मतदाता सूची में नाम हटाने के मुद्दे पर अमित शाह ने कहा कि तीन करोड़ लोगों की मृत्यु हो चुकी है. उन्होंने सवाल किया कि जिन लोगों की मृत्यु हो गई है, उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जाने चाहिए या नहीं. शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस फर्जी मतदान के जरिए चुनाव जीतना चाहती है.
इस दौरान अमित शाह ने हैदराबाद के भारत में विलय का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अगर सरदार वल्लभभाई पटेल ने उस समय निजाम को नहीं झुकाया होता, तो आज हैदराबाद भारत का हिस्सा नहीं होता. सरदार पटेल ने ही निजाम को झुकाकर हैदराबाद को भारत का हिस्सा बनाया था. शाह ने हैदराबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली में लोगों का स्वागत भी किया.
अमित शाह ने हैदराबाद में भाजपा के पदयात्रा की अगुवाई की
इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस नीत ‘इंडिया’ गठबंधन द्वारा कथित तौर पर फैलाए जा रहे झूठे विमर्श के खिलाफ भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का नेतृत्व किया. पदयात्रा के दौरान शाह हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लिये हुए थे और उनके साथ केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अन्य नेता मौजूद थे. पदयात्रा बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा से शुरू हुई, और यह मोजमजाही मार्केट पर संपन्न हुई. शाह के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता भी इस पदयात्रा में शामिल हुए.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
login