100 एकड़ में बनेगा ‘नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय’, 5,000 लोगों को मिलेगा घर, आज हुआ भूमि पूजन

100 एकड़ में बनेगा ‘नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय’, 5,000 लोगों को मिलेगा घर, आज हुआ भूमि पूजन


Last Updated:

Nita Mukesh Ambani Anant Ashray : भूमि पूजन समारोह में नीता अंबानी ने कहा कि ‘नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय एक ऐसी जगह होगी, जहां बच्चों को शिक्षा मिलेगी, वे सुरक्षित और प्यार भरे माहौल में बड़े होंगे और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के अवसर मिलेंगे. बुजुर्गों को सम्मान, साथ और इस बात का भरोसा मिलेगा कि उनकी जरूरतों और इच्छाओं का प्यार से ध्यान रखा जाएगा.

Zoom

यह केंद्र ऑटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी, मिर्गी और अन्य दिव्यांगताओं से जूझ रहे लोगों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित होगा.

नई दिल्‍ली. समाज के जरूरतमंद, अनाथ बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को स्थायी और सुरक्षित ठिकाना देने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने एक बड़ी पहल की है. फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता एम अंबानी तथा डायरेक्टर ईशा अंबानी ने मुंबई के पास कर्जत में ‘नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय’ परियोजना का भूमि पूजन किया और आधारशिला रखी. करीब 100 एकड़ में विकसित होने वाली इस खास टाउनशिप में 5,000 लोगों को जीवनभर के लिए एक प्यार भरा घर और परिवार मिलेगा, जहां उन्हें विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा और सम्मानजनक जीवन जीने के सभी जरूरी अवसर दिए जाएंगे.

‘नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय’ पहल की सोच साझा करते हुए नीता अंबानी ने कहा कि एक मां होने के नाते वे समझती हैं कि बच्चों को खुश, स्वस्थ और सुरक्षित देखना कितनी बड़ी खुशी देता है. उन्होंने कहा कि हर बच्चा सुरक्षा और प्यार का हकदार है, चाहे उसके माता-पिता हों या न हों. ‘अनंत आश्रय’ उन लोगों के लिए एक परिवार बनाने की विनम्र कोशिश है, जिन्होंने या तो अपने परिजनों को खो दिया है या जिन्हें कभी पारिवारिक स्नेह नहीं मिला.



Source link