छठ से पहले खेसारी लाल यादव ने सरकार से लगाई गुहार, बिहारी भाई-बहनों का बयां किया दर्द, भावुक वीडियो में रखी मांग

छठ से पहले खेसारी लाल यादव ने सरकार से लगाई गुहार, बिहारी भाई-बहनों का बयां किया दर्द, भावुक वीडियो में रखी मांग


Last Updated:


खेसारी लाल यादव ने छठ से पहले सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो राज्य सरकार और भारत सरकार से खास अपील करते दिख रहे हैं. खेसारी लाल यादव का कहना है कि बिहार से बाहर रहने वाले बिहारी छठ के मौके पर अपने घर लौटना चाहते हैं लेकिन फ्लाइट के टिकट आसमान छू रहे हैं और ट्रेन में टिकट नहीं मिल रहा है. ऐसे में सरकार को त्योहारों को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलानी चाहिए.

Zoom

खेसारी लाल यादव ने छठ से पहले सरकार से खास अपील की. (फोटो साभार इंस्टाग्राम khesari_yadav)

नई दिल्ली. भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने लेटेस्ट वीडियो से चर्चा में आ गए हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट वीडियो शेयर कर भारत सरकार और राज्य सरकार से बिहारी भाई-बहनों की तरफ से गुहार लगाई. भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने भावुक वीडियो में उन लोगों का दर्द बयां किया जो बिहार से बाहर रहते हैं और उन्हें छठ पर बिहार लौटने का टिकट नहीं मिल पा रहा है. एक्टर ने सरकार से स्पेशल ट्रेन चलाने की गुहार लगाई.

खेसारी लाल यादव ने भावुक वीडियो में राज्य सरकार और भारत सरकार से भावुक अपील की. वो अपने वीडियो में कहते हैं, ‘अब राज्य में भी आपकी सरकार है और केंद्र में भी आपकी सरकार है. अगर हम अपना दुख आपसे नहीं कहेंगे तो फिर किससे कहेंगे’. खेसारी लाल यादव ने कहा कि छठ बिहारियों के लिए एक भावना है. उनके लिए मां जैसी है.

खेसारी लाल यादव ने स्पेशल ट्रेल चलाने की लगाई गुहार

एक्टर अपने भावुक वीडियो में कहते हैं कि  बिहार से बाहर रहने वाले बिहारियों के लिए इस वक्त काफी मुश्किल हो रही है. ट्रेन में उन्हें टिकट नहीं मिल पा रहा है और फ्लाइट की कीमतें आसमान छू रही हैं. ऐसे में वो सरकार और रेल मंत्रालय से गुहार लगाते हैं कि छठ के मौके पर बिहार आने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएं ताकि अपने घर से दूर हर बिहारी छठ पर अपने घर लौट जाए.

इस वीडियो को शेयर करते हुए खेसारी लाल यादव ने कैप्शन में लिखा, ‘डियर केंद्र और राज्य सरकार, जरा हम पूर्वांचल के लोगों पर भी रहम कर दीजिए महाराज! छठ महापर्व पर हर पूर्वांचली के मन में अपने गांव लौटने और परिवार के साथ छठी मइया की पूजा करने का सपना रहता है. लेकिन ट्रेन में टिकट मिलना मुश्किल हो गया है और हवाई जहाज के किराये आसमान छू रहे हैं. आम आदमी आखिर करे तो क्या करे?’

खेसारी लाल यादव का इंस्टाग्राम पोस्ट (फोटो साभार इंस्टाग्राम khesari_yadav)

वो आगे लिखते हैं, ‘जब केंद्र और राज्य, दोनों जगह आपकी ही सरकार है, तो फिर इस परेशानी का समाधान कौन निकालेगा? त्योहार पर अपने घर लौटना कोई लग्जरी नहीं, हम बिहारियों और पूर्वांचलियों के लिए भावना का सवाल है. हमारी बस इतनी सी गुजारिश है कि जल्द से जल्द कोई रास्ता निकालिए. बड़े शहरों से बिहार और पूर्वांचल के लिए स्पेशल ट्रेनें चलवा दीजिए, ताकि लोग बिना परेशानी अपने घर पहुंच सकें और परिवार के साथ छठ मना सकें. हमारी फरियाद सुन लीजिए सरकार, छठी मइया आप पर कृपा बरसाएं और जनता आपको ढेरों दुआएं दे’.



Source link