Last Updated:
Sarkaghat Sia Murder Case: हिमाचल प्रदेश के सरकाघाट में हुए चर्चित सिया हत्याकांड में जल्द फैसला आ सकता है. तीन महीने में ट्रायल पूरा होने के बाद कोर्ट जल्द सजा का ऐलान कर सकता है. अप्रैल महीने में सिया की कॉलेज जाते समय हत्या कर दी गई थी. 19 साल की सिया को घर के पास ही आरोपी विकास पटियाल ने दराट के वार से काट किया था.
सरकाघाट की अतिरिक्त सत्र न्यायालय में मामले के सभी 43 गवाहों के बयान दर्ज किए हैं.
मंडी. हिमाचल प्रदेश के सरकाघाट के गोपालपुर में हुए सिया हत्याकांड में जल्द फैसला आ सकता है. पुलिस की तरफ से चालान पेश करने के बाद अब तीन महीने में ट्रायल कोर्ट की प्रक्रिया पूरी हो गई है. ऐसे में दिवाली से पहले या आसपास कोर्ट सजा का ऐलान कर सकता है.
जानकारी के अनुसार, सरकाघाट की अतिरिक्त सत्र न्यायालय में मामले के सभी 43 गवाहों के बयान दर्ज किए हैं. दो नवंबर यानी सोमवार को अंतिम बहस होगी और तीन नवंबर को मामले में आखिरी बहस होगी. बताया जा रहा है कि पुलिस ने कोर्ट में 200 से अधिक पन्नों का चालान पेश किया था. इसमें गवाहों के बयान, फोरेंसिक, वैज्ञानिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सहित अन्य दस्तावेज शामिल है. 30 जुलाई से ट्रायल शुरू हुआ था.
लोगों में गुस्सा, प्रदेशभर में हुआ था प्रदर्शन
सिया हत्याकांड के बाद पूरे हिमाचल में उसे इंसाफ दिलाने के लिए लोगों ने रोष प्रदर्शन किया था. इस हत्याकांड के बाद पूरे प्रदेश के लोग स्तब्ध रह गए थे. आरोपी और सिया की कोई रंजिश नहीं थी और ना ही लूटपाट के इरादे से उसकी हत्या की गई. आरोपी विकाय पटियाल नशेड़ा था और सनकीपन की वजह से वारदात को अंजाम दिया गया था. सिया बी-वॉक वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई कर रही थी. उसके पिता पेशे से ट्रक चालक हैं.
क्या है मामला
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट के गोपालपुर में 13 अप्रैल, 2026 को कॉलेज छात्रा सिया की हत्या कर दी थी. अपने घर से सरकाघाट कॉलेज जा रही छात्रा सिया पर सुबह नौ बजे के करीब आरोपी विकास पटियाल ने दराट से हमला किया था और गला काटकर उसकी हत्या कर दी थी. घटना के बाद काफी हंगामा हुआ था. लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था. इस मर्डर केस के पीछे आरोपी का कोई इरादा नहीं था, लेकिन महज सनक में उसने सिया की हत्या कर दी थी. मामले में अब फास्ट ट्रायल के तहत इस मामले में लगातार गवाही दर्ज की गई.