सर्दी में बकरियों को हरा चारा कम खिलाएं, चना गुड़ बेसन से बढ़ेगा दूध
Last Updated:
Goat Care In Winter: सर्दी का मौसम आ गया है. इंसान की तरह पशु-पक्षियों में भी कई प्रकार के बदलाव होते हैं. जिस तरह से इंसान को खान-पान से लेकर रहन-सहन में बदलाव लाना पड़ता है. उसी तरह पशुओं का भी ख्याल रखना जरूरी है. बिहार में बकरी पालन ग्रामीण स्तर पर आजीविका का बड़ा स्रोत है. कई लोग बकरी पाल कर अपने घर का खर्च चलाते हैं. बकरी पालकों को बदलते मौसम के साथ ही खान-पान के बदलाव में भी ध्यान देने की जरूरत होती है. सर्दी में खास तौर पर बकरियों को ठंड से बचाना बहुत जरूरी होता है.
इस मौसम में ऐसी कई बीमारियां होती हैं जो बकरियों के लिए जानलेवा साबित होती है. ऐसे में डॉ. प्रतिभा कुमारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जहानाबाद से जानेंगे कि बकरियों के खान-पान में किस प्रकार का ख्याल रखेंगे? इस पर उन्होंने बहुत ही विस्तृत जानकारी लोकल 18 के माध्यम से साझा की.
डॉ प्रतिभा कुमारी ने कहा कि इंसान की तरह ही पशु का भी जीवन होता है. जिस तरह से इंसान बदलते मौसम के साथ अपने शरीर का ख्याल रखते हैं और खान-पान में बदलाव लाते हैं. ठीक उसी तरह पशु में भी बदलाव होना जरूरी है. खासतौर पर बकरी पालन के संबंध में कहना चाहेंगे कि यदि आपके पास बकरी हैं तो सर्दियों का मौसम काफी परेशान करने वाला होता है.
ऐसे में एकमात्र उपाय जरूरी पोषक तत्वों की उपलब्धता है. क्योंकि शरीर में इम्यून सिस्टम और पोषण की भरपूर्ता होगी तो बीमारी से आसानी से लड़ा जा सकता है. बकरियों को सर्दी के मौसम में कई तरह की घातक बीमारियां होती हैं. ऐसे में कुछ जरूरी सलाह उनके लिए काम कर सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
उन्होंने आगे बताया कि ठंड के मौसम में बकरियों को हरा चारा की मात्रा को कम करना चाहिए. उसके साथ-साथ सूखा चारा और पोषक तत्व से भरपूर खाद्य पदार्थ देना चाहिए. चना, गुड़, बेसन और भूसा बकरियों को खिलाने से दूध की मात्रा बढ़ती है. साथ ही मीट के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. जरूरी पोषक तत्व देने से बकरियों का शारीरिक ग्रोथ अच्छा होता है.
इसके साथ ही सुबह जल्दी घर से बाहर नहीं निकालना है और शाम को सूर्यास्त से पहले घर ले जाना जरूरी होता है. इसके साथ-साथ ठण्ड के मौसम में खिड़कियों को जुट की बोरी से ढकना जरूरी होता है. ऐसा करने से सर्द हवाएं बकरियों के रहने वाले स्थान पर नहीं जाता है. हरा चारा जब खिलाते हैं तो यह ध्यान रखना है कि हर तीन-चार महीने पर डीवार्मिंग जरूर करें.