‘मोदी जी कहीं नहीं जा रहे ब्रो’: लाल हिट जनता पार्टी ने कांग्रेस को घेरा, राजघाट से रामलीला मैदान तक निकाला मार्च

‘मोदी जी कहीं नहीं जा रहे ब्रो’: लाल हिट जनता पार्टी ने कांग्रेस को घेरा, राजघाट से रामलीला मैदान तक निकाला मार्च


होमताजा खबरDelhi

‘मोदी जी कहीं नहीं जा रहे ब्रो’: लाल हिट जनता पार्टी ने कांग्रेस को घेरा

Last Updated:

Lal Hit Janata Party: रामलीला मैदान में 1 नवंबर को जहां विपक्षी ‘इंडिया’ ब्लॉक चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ ‘चलो दिल्ली’ के नारों के साथ ताल ठोक रहा था, वहीं सड़कों पर एक बेहद अनोखा सियासी पलटवार देखने को मिला. ‘लाल हिट जनता पार्टी’ के कार्यकर्ताओं ने राजघाट से लेकर रामलीला मैदान तक एक पदयात्रा निकाली, जिसमें गूंजता मुख्य नारा था-‘मोदी जी कहीं नहीं जा रहे ब्रो’.

Zoom

इंडिया गठबंधन ने रामलीला मैदान में रैली की थी. (पीटीआई)

‘लाल हिट जनता पार्टी’ ने राष्ट्रीय राजधानी में राजघाट से रामलीला मैदान तक ‘मोदी जी कहीं नहीं जा रहे ब्रो’ नारे के साथ मार्च निकाला, जिसमें करीब 200 लोगों ने हिस्सा लिया. पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है. 1 नवंबर को यह मार्च तब आयोजित किया गया जब उसी दिन विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन ने रामलीला मैदान में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कथित चुनावी अनियमितताओं को लेकर ‘चलो दिल्ली’ प्रदर्शन किया.

बयान के अनुसार, मार्च का नेतृत्व लाल हिट जनता पार्टी के संस्थापक एवं संयोजक अयान भटनागर ने किया. इसमें शामिल लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में बैनर, पोस्टर और तख्तियां लेकर चल रहे थे. इन पर देश के विकास और संवैधानिक मूल्यों को लेकर उनके विचार भी प्रदर्शित किए गए थे. बयान में कहा गया है कि मार्च का उद्देश्य पार्टी के ‘राष्ट्र प्रथम’ संदेश, देश के विकास के एजेंडे के प्रति समर्थन और संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को लोगों तक पहुंचाना था.

इसमें यह भी कहा गया है कि मार्च कांग्रेस के प्रति पार्टी के राजनीतिक विरोध को दर्शाता है. इसमें शामिल लोगों ने प्रधानमंत्री और देश के विकास को लेकर बनाए जा रहे राजनीतिक विमर्श पर चिंता जताई. बयान के अनुसार, मार्च राजघाट से शुरू हुआ और रामलीला मैदान में समाप्त हुआ. पार्टी ने शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक भागीदारी, जन जागरूकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.



Source link