Last Updated:
आलिया भट्ट को करण जौहर ने लॉन्च किया था. उन्होंने एक्ट्रेस को साल 2012 में अपनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से इंडस्ट्री में लॉन्च किया. इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन भी नजर आए थे. फिल्मों की दुनिया में कदम रखने के कुछ समय बाद ही इस तिकड़ी ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण पर शिरकत की थी.
नई दिल्ली. आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर की रिलीज के बाद से आलिया और सिद्धार्थ के रिलेशनशिप की अफवाहें थीं. दोनों ने कभी अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया था लेकिन बॉलीवुड के गलियारों और सोशल मीडिया पेजेस पर दोनों के रिश्ते को लेकर खूब चर्चा थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aliaabhatt)
आलिया भट्ट का नाम भले ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जुड़ा था लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्टर उनके पहले बॉयफ्रेंड नहीं थे. आलिया ने खुद करण जौहर के चैट शो पर इस बात का खुलासा किया था. आलिया भट्ट ने बताया था कि उनका पहला बॉयफ्रेंड स्कूल में था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aliaabhatt)
आलिया भट्ट ने खुद करण जौहर के मशहूर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में अपनी पहली मोहब्बत और स्कूल के दिनों के रिश्तों को लेकर कुछ ऐसे खुलासे किए थे, जिन्हें सुनकर होस्ट भी हैरान रह गए थे. आलिया ने बताया था कि उन्हें छठी क्लास में ही किसी के लिए खास फीलिंग्स आने लगी थीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aliaabhatt)
Add News18 as
Preferred Source on Google
आलिया भट्ट ने साल 2013 में ‘कॉफी विद करण’ के जरिए अपने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के को-स्टार्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन के साथ शो में डेब्यू किया था. इस एपिसोड में तीनों ने अपनी दोस्ती और निजी जिंदगी से जुड़े कई मजेदार किस्से साझा किए थे. बातचीत के दौरान करण जौहर ने बताया कि वरुण ने उन्हें आलिया के बचपन के बॉयफ्रेंड्स के बारे में कुछ बातें बताई थीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aliaabhatt)
इस पर आलिया ने मजाकिया अंदाज में अपनी बात रखते हुए कहा कि वह अपने पुराने रिश्तों को कोई सिलसिला नहीं मानतीं, क्योंकि उनके कुछ रिश्ते काफी लंबे और गंभीर थे. उन्होंने बताया कि उनके रिश्ते लगभग दो-दो साल तक चले थे. यह सुनकर करण जौहर हैरान रह गए और उन्होंने पूछा कि क्या आलिया ने महज 10 साल की उम्र में डेटिंग शुरू कर दी थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aliaabhatt)
आलिया भट्ट ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण पर सबके सामने खुलासा किया था कि वो क्लास 10 में पहली बार रिलेशनशिप में आई थीं. क्लास 10 में उनका पहला बॉयफ्रेंड था जिसके साथ उनका रिलेशनशिप काफी सीरियस था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aliaabhatt)
आलिया ने हंसते हुए बताया कि छठी क्लास में उन्हें किसी को पसंद करने का एहसास हुआ था. हालांकि, उस उम्र में उनके बीच कोई रियल डेटिंग नहीं होती थी. वह क्लासरूम के दूसरी तरफ से एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते थे. यानी ये बचपन का मासूम आकर्षण था, जिसे आलिया ने मजाक में डेटिंग की शुरुआत बताया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aliaabhatt)
आलिया भट्ट ने कॉफी विद करण पर ही रणबीर कपूर से शादी की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि वो रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हैं और इत्तेफाक ऐसा कि उनकी ख्वाहिश सच साबित हुई. आलिया भट्ट ने साल 2022 में रणबीर कपूर से शादी की और इसी साल कपल ने अपनी बेटी राहा का स्वागत किया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aliaabhatt)