Last Updated:
Shanaya Kapoor Birthday: अनन्या पांडे ने अपनी बचपन की दोस्त शनाया कपूर के जन्मदिन को खास बना दिया. एक्ट्रेस अपनी टी-शर्ट पर शनाया की बचपन की तस्वीर लगाए नजर आईं. वहीं, उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक शेयर करते हुए दोस्त के लिए प्यारा सा मैसेज भी लिखा.
अनन्या पांडे ने शनाया कपूर को किया बर्थडे विश- (फोटो साभार-instagram@ananyapanday)
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपनी बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में विश किया है. इस मौके पर अनन्या ने ऐसा आउटफिट पहना, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. वह अपनी ब्लैक टी-शर्ट पर शनाया की बचपन की तस्वीर लगाए नजर आईं.
अनन्या का यह अंदाज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दोनों की दोस्ती बचपन से है और अक्सर उनकी बॉन्डिंग देखने को मिलती है.
बचपन की फोटो वाली टी-शर्ट पहनकर किया विश
बचपन से है दोनों की दोस्ती
अनन्या और शनाया की दोस्ती काफी पुरानी है. दोनों बचपन से एक-दूसरे के करीब हैं. उनकी मां भावना पांडे और महीप कपूर भी कई सालों से अच्छी दोस्त हैं. यही वजह है कि दोनों परिवारों के बीच भी काफी अच्छा बॉन्ड है. शनाया के जन्मदिन पर उनके पिता संजय कपूर ने भी खास अंदाज में उन्हें विश किया. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें शनाया के बचपन से लेकर अब तक की कई झलकियां थीं. इसके साथ उन्होंने बेटी को जन्मदिन की बधाई दी.
फिल्मों में भी अपनी पहचान बना रही हैं शनाया
शनाया कपूर ने साल 2020 में आई फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था. इसके बाद वह नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में भी नजर आईं. उनकी पहली फिल्म ‘बेधड़क’ का ऐलान हुआ था, लेकिन यह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया. शनाया ने साल 2025 में फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से एक्टिंग डेब्यू किया. इसमें वह विक्रांत मैसी के साथ नजर आई थीं. इसके बाद फरवरी 2026 में उनकी फिल्म ‘तू या मैं’ रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने आदर्श गौरव के साथ काम किया.