Last Updated:
दीवाली से पहले अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने सर्च ऑपरेशन चलाकर 62 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है. ये सभी भारत में अवैध रूप से रह रहे थे और इन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
दीवाली से पहले क्राइम ब्रांच ने चलाया सर्च ऑपरेशन, 62 बांग्लादेशी पकड़े गए;
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने दीवाली से पहले सर्च ऑपरेशन चलाया. जिसमें 61 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है. ये सभी भारत में अवैध रूप से रह रहे थे. इन सभी को लेकर और सभी जानकारियां निकाली जा रही हैं, साथ ही इन्हें इनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया भी चल रही है.
बता दें कि त्योहार से ठीक पहले गुजरात के अहमदाबाद में क्राइम ब्रांच ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया है. इस कार्रवाई में 61 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें अधिकांश बांग्लादेशी नागरिक बताए जा रहे हैं.
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के अनुसार, दिवाली के त्योहार को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और अवैध प्रवासियों की पहचान करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया. शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर इन लोगों को पकड़ा गया है.
पुलिस अब उनके पहचान पत्र, नागरिकता संबंधी दस्तावेज और अहमदाबाद में रहने के सबूतों की जांच कर रही है. अहमदाबाद क्राइम ब्रांच का कहना है कि ये लोग वैध दस्तावेजों के बिना शहर में रह रहे थे. दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर बाजारों से लेकर अन्य सार्वजनिक स्थानों पर काफी भीड़भाड़ रहती है. ऐसे में इससे पहले सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाने के लिए यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
हिरासत में लिए गए लोगों की आगे जांच के बाद डिपोर्टेशन की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है. यह घटना 2 नवंबर 2026 को रिपोर्ट हुई है. इन लोगों के परिवारों की भी जांच की जा रही है, कि क्या ये अकेले यहां रह रहे थे या इनके परिवार और सगे-संबंधी भी यहां रह रहे हैं. इसके अलावा इन लोगों के किन-किन अन्य राज्यों में जान-पहचान के लोग रह रहे हैं, ये भी पता लगाया जा रहा है. ताकि और भी अवैध रूप से रह रहे लोगों को पकड़ा जा सके और वापस भेजा जा सके.