दिल्ली में लालू यादव और सोनिया गांधी की मुलाकात, तेजस्वी बोले- बुरे वक्त में भी दोनों नेता रहे साथ, संविधान कुचल रही है बीजेपी

दिल्ली में लालू यादव और सोनिया गांधी की मुलाकात, तेजस्वी बोले- बुरे वक्त में भी दोनों नेता रहे साथ, संविधान कुचल रही है बीजेपी


Last Updated:

Lalu Yadav Sonia Gandhi Meeting: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में मुलाकात की. लालू यादव के स्वास्थ्य का हाल जानने पहुंचीं सोनिया गांधी के साथ मुलाकात के दौरान परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे. तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू और सोनिया गांधी के संबंध हमेशा अच्छे रहे हैं और दोनों ने बुरे वक्त में एक-दूसरे का साथ दिया है. इस दौरान तेजस्वी ने भाजपा, बिहार के दो निर्दलीय एमएलसी और चुनाव आयोग को लेकर भी हमला बोला. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िए.

Zoom

सोनिया गांधी ने लालू यादव से मुलाकात की

नई दिल्ली. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तेजस्वी यादव और अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दिल्ली में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की. मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने बताया कि लालू यादव रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली आए हैं, इसलिए सोनिया गांधी मिलने आई थीं. इस दौरान बिहार की राजनीति और दो निर्दलीय एमएलसी की सदस्यता को लेकर तेजस्वी ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला. तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव और सोनिया गांधी का संबंध बहुत अच्छा रहा है. बुरे वक्त में भी सोनिया जी और लालू जी ने एक दूसरे का सहयोग किया है. सोनिया गांधी लालू यादव जी की तबीयत की जानकारी लेने आई थीं और देखभाल रखने को बोला है.

दिल्ली में सोनिया गांधी ने जाना लालू यादव का हाल

बता दें कि आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव इन दिनों स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली में हैं. सोमवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी उनसे मिलने मीसा भारती के आवास पहुंचीं. सोनिया गांधी ने लालू यादव की तबीयत के बारे में जानकारी ली और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने को कहा. सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव और सोनिया गांधी के संबंध काफी अच्छे रहे हैं. दोनों नेताओं ने मुश्किल समय में भी एक-दूसरे का सहयोग किया है. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी लालू यादव की तबीयत का हाल जानने आई थीं और उन्होंने उनकी देखभाल करने की बात कही है.

विपक्ष की एकजुटता पर तेजस्वी ने क्या कहा?

राजनीतिक चर्चा के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में विपक्ष को एकजुट होकर मजबूती से मुकाबला करना होगा. उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दलों को एक साथ आकर लड़ाई लड़नी होगी, तभी जीत संभव है. दिल्ली में एक दिन पहले हुई INDIA गठबंधन की रैली को लेकर तेजस्वी ने कहा कि इसे फ्लॉप साबित करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर रैली फ्लॉप होती तो इतनी खलबली और घबराहट नहीं होती.

लालू यादव ने परिवार के साथ दिल्ली में सोनिया गांधी से की मुलाकात. तेजस्वी बोले- तबीयत पूछने आईं, बुरे वक्त में साथ दिया

दो निर्दलीय एमएलसी की सदस्यता खत्म करने की मांग

वहीं, बिहार के दो निर्दलीय विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज के भाजपा में शामिल होने के विवाद पर तेजस्वी यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं की सदस्यता खत्म होनी चाहिए. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान को कुचलने का काम कर रही है. उनका कहना था कि निर्दलीय एमएलसी चुनाव जीतने के बाद किसी राजनीतिक दल की सदस्यता नहीं ले सकता. उन्होंने सवाल उठाया कि पहले भाजपा की सदस्यता लेने की घोषणा की गई और बाद में इसे समर्थन बताया जा रहा है. तेजस्वी ने कहा कि यदि दोनों की सदस्यता समाप्त नहीं होती है तो संविधान को फाड़कर फेंक देने जैसी स्थिति होगी. आरजेडी पहले ही इस मामले को दल-बदल कानून के तहत चुनौती देने की बात कह चुकी है.

ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई तक आंदोलन जारी रखने की बात

तेजस्वी यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी अपना रुख स्पष्ट किया. उन्होंने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई नहीं होती, विपक्ष पीछे हटने वाला नहीं है. तेजस्वी के मुताबिक, विपक्ष चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर एकजुट है और इस लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगा.



Source link