कच्चे अंडे की तरह टूट जाएंगे अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर, चीन ने बनाई ‘कैरियर क
Last Updated:
चीन की DF-26B ‘कैरियर किलर’ मिसाइल का वीडियो 1 नवंबर 2026 को फिर वायरल हुआ. हालांकि, यह फुटेज दिसंबर 2024 में भी प्रसारित हो चुका है. इस मिसाइल को अमेरिकी विमानवाहक पोतों के लिए बड़ा खतरा माना जाता है. इसकी लंबी मारक दूरी, तेज रफ्तार और मोबाइल लॉन्चर इसकी ताकत हैं. लेकिन चलते हुए और सुरक्षा घेरे में मौजूद विमानवाहक पोत को निशाना बनाना आसान नहीं है.
चीन की DF-26B मिसाइल. (Reuters)
समंदर में हजारों किलोमीटर दूर तैनात अमेरिकी विमानवाहक जहाजों को भी अब चीन की एक मिसाइल से खतरा बताया जा रहा है. चीन की DF-26B बैलिस्टिक मिसाइल का एक वीडियो 1 नवंबर 2026 को फिर चर्चा में आया है. इसमें मिसाइल को रेगिस्तान में बने विमानवाहक पोत जैसे बड़े ढांचे पर हमला करते दिखाया गया है. इसी वजह से इसे ‘कैरियर किलर’ कहा जा रहा है. दावा है कि इसकी रफ्तार, मारक क्षमता और खास तरह का वॉरहेड अमेरिकी नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर्स जैसे जेराल्ड फोरड, जॉर्ज वाशिंगन और लिंकन के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं. हालांकि यह चीन की कोई नई मिसाइल नहीं है. चीन के सरकारी चैनल CCTV ने यही फुटेज दिसंबर 2024 में भी जारी किया था. यानी नवंबर 2026 में इसकी चर्चा दोबारा शुरू हुई है. अगर चीन के दोस्त ईरान के हाथ ये मिसाइलें लग जाए तो होर्मुज में खड़े अमेरिकी जहाज सीधे निशाने पर आ जाएंगे.
क्या है चीन की DF-26B मिसाइल?
DF-26B चीन की DF-26 मिसाइल फैमिली का हिस्सा है. इसे जमीन से लॉन्च होने वाली बैलिस्टिक मिसाइल के तौर पर देखा जाता है, जिसकी भूमिका में जमीन पर मौजूद ठिकानों के साथ समुद्र में युद्धपोतों को निशाना बनाने की क्षमता भी शामिल बताई जाती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी दूरी और सड़क से एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की क्षमता है. इसे मोबाइल लॉन्चर से दागा जा सकता है. इसका मतलब है कि मिसाइल को किसी एक तय ठिकाने पर रखना जरूरी नहीं. लॉन्चर को अलग-अलग जगहों पर ले जाकर छिपाया जा सकता है. इससे दुश्मन के लिए लॉन्च से पहले इसका पता लगाना मुश्किल हो सकता है.
DF-26 मिसाइल परिवार की मारक दूरी करीब 4,000 किलोमीटर तक बताई जाती है. यह दूरी पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और समुद्र में मौजूद नौसैनिक गतिविधियों के लिहाज से काफी अहम है. गुआम जैसे अमेरिकी सैन्य ठिकाने भी इसकी रणनीतिक पहुंच के दायरे में माने जाते हैं. इस मिसाइल परिवार की एक और अहम बात यह है कि इसे पारंपरिक और परमाणु, दोनों तरह के वॉरहेड ले जाने में सक्षम बताया जाता है. हालांकि, किसी खास मिसाइल के वास्तविक कॉन्फिगरेशन और तैनाती की जानकारी अलग-अलग हो सकती है.
WATCH: Chinese state broadcaster CCTV has released footage that appears to show a ballistic missile hitting a full-scale mock-up of a U.S. aircraft carrier at a desert test range in Xinjiang.
The missile was a DF-26B, the anti-ship variant of the PLA Rocket Force’s Dongfeng-26.
The road-mobile DF-26 can carry nuclear or conventional warheads, has a reported range of 3,000–5,000+ km, and is often called the “carrier killer.” https://t.co/LeT0evq0IN