पीवी सिंधु की राह पर चले शुभमन गिल, प्रैक्टिस में ‘टेंपल’ के साथ दिखे कप्तान
Last Updated:
shubhman gill pracrtice with new device: टेंपल नाम के इस डिवाइस को सबसे पहले पीवी सिंधु ने बैडमिंटन कोर्ट पर किया और अब शुभमन गिल भी उसी छोटे से डिवाइस के साथ न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज की तैयारी करने दौरान दिखे. इस गैजेट का आविष्कार ज़ोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने किया जो इन दिनों खेल के मैदान पर बहुत तेजी के साथ वायरल हो रहा है. आने वाले समय में शुभमन गिल के बाद और खिलाड़ी भी इसका इस्तेमाल करते देखे जा सकते है
शुभमन गिल न्यूजीलैंड में कर रहे है नए गजेट का इस्तेमाल
नई दिल्ली. दो टीमों और बाइस खिलाड़ियों के बीच बैट- बॉल के खेल में सबसे अहम 22 गज की पट्टी और अंपायर होते है पर समय के साथ साथ इस खेल में मशीन, टेक्नॉलॉजी ने कब अपनी पैट बना ली ये किसी को पता नहीं चला. हॉकआई, थर्ड अंपायर, स्नीकोमीटर जैसी टेक्नीक के बिना अंतरराष्ट्रीय मैच के बारें में आज की तारीख में सोचा भी नहीं जा सकता. खेल में मशीनों का इस्तेमाल बढ़ा तो इससे अछूते खिलाड़ी भी नहीं रहे. ताजा मामला शुभमन गिल द्वारा प्रैक्टिस सेशन में इस्तेमाल किए जा रहे एक गैजेट की है.
टेंपल नाम के इस डिवाइस को सबसे पहले पीवी सिंधु ने बैडमिंटन कोर्ट पर किया और अब शुभमन गिल भी उसी छोटे से डिवाइस के साथ न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज की तैयारी करने दौरान दिखे. इस गैजेट का आविष्कार ज़ोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने किया जो इन दिनों खेल के मैदान पर बहुत तेजी के साथ वायरल हो रहा है. आने वाले समय में शुभमन गिल के बाद और खिलाड़ी भी इसका इस्तेमाल करते देखे जा सकते है.
क्या करता है टेंपल गजेट
छोटे से आकार का टेंपल गजेट खिलाड़ी अपने कनपटी पर लगाकर इस्तेमाल किया जाता है जिससे दिमाग़ में ख़ून के बहाव और ऑक्सीजन को लगातार, रियल टाइम में ट्रैक करने में आसानी हो. यह नियर-इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रोस्कोपी से दिमाग़ की ऑक्सीजन का अंदाज़ा लगाता है, जो ख़ून के बहाव का प्रॉक्सी है. गोयल के मुताबिक़ एक लाइव नंबर (1 से 250) में 1 मतलब गहरा आराम, 250 मतलब एलीट खिलाड़ी का पीक फ़्लो. अभी ये गजेट प्रायोगिक है और व्यावसायिक रूप से उपलब्ध या मेडिकली सर्टिफ़ाइड नहीं है. भारत में क़ीमत क़रीब ₹72,000 से ₹80,000 बताई जा रही है, और 2026 ख़त्म होने से पहले शिपिंग की उम्मीद है.
परफॉमेंस ट्रैकिंग डिवाइस
भारतीय क्रिकेटर्स पहले से ही एक गजेट का इस्तेमाल कर रहे है . मैच और ट्रेनिंग के दौरान क्रिकेटरों की जर्सी के अंदर पीठ पर जो उभार दिखाई देता है, वह एक GPS परफॉर्मेंस ट्रैकिंग डिवाइस होता है. इसे खिलाड़ी अपनी जर्सी के अंदर एक खास तरह की कम्प्रेशन वेस्ट (स्पोर्ट्स वेस्ट) के पिछले हिस्से में बने पाउच में पहनते हैं. भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ और कोच के लिए यह गैजेट बेहद महत्वपूर्ण जानकारी देता है. खिलाड़ियों की फिटनेस अपडे्ट के लिए बीसीसीआई ने ने STATSports और Catapult जैसी स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ मिलकर इसे अपने सेटअप में शामिल किया है. भारतीय क्रिकेट टीम में हर खिलाड़ी के लिए इस डिवाइस को पहनना उनके फिटनेस मैनेजमेंट और वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए अनिवार्य किया गया है. आधुनिक क्रिकेट में खिलाड़ियों को तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) और आईपीएल (IPL) के व्यस्त शेड्यूल के बीच फिट रखने के लिए यह गैजेट भारतीय टीम का एक अनिवार्य हिस्सा बन चुका है.