झारखंड में अब AC-कूलर होंगे बंद: रांची, पलामू, बोकारो समेत 8 जिलों का आज बदलेगा मौसम, जानें, छठ पूजा पर कैसी रहेगी ठंड?

झारखंड में अब AC-कूलर होंगे बंद: रांची, पलामू, बोकारो समेत 8 जिलों का आज बदलेगा मौसम, जानें, छठ पूजा पर कैसी रहेगी ठंड?


रांची: झारखंड में नवंबर की शुरुआत के साथ मौसम का मिजाज बदलने लगा है. अब झारखंड के कई जिलों में सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है. वहीं, कुछ जिलों में बादल छाए रहने, हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है. रांची मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 5 नवंबर के बाद बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ सकती हैं और सुबह के समय कुहासा बढ़ने लगेगा.

आज रांची समेत इन जिलों में है बारिश की संभावना

रांची मौसम के अनुसार 3 नवंबर को रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और आसपास के दक्षिणी तथा मध्यवर्ती इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या गरज-चमक हो सकती है. इसके अलावा हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो और आसपास के जिलों में भी मौसम में बदलाव संभावना है. हालांकि पूरे झारखंड में भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है.

आंधी-तूफान पर जानें आईएमडी का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम का असर पूर्वी भारत के मौसम पर पड़ रहा है. इसके कारण झारखंड के कुछ जिलों में गरज-चमक की संभावना है. हालांकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 2 नवंबर को जारी चेतावनी में 3 से 8 नवंबर तक किसी भी दिन के लिए विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है. यानी झारखंड में अब आंधी-तूफान का कोई अलर्ट नहीं है.

रांची, पलामू, बोकारो समेत जानें  6 शहरों का तापमान

बता दें कि झारखंड में अर्नब तूफान के बाद मौसम में काफी बदलाव आ गया है. यहां अचानक से कई जिलों का तापमान गिर गया है. ऐसे में आज रांची का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28°C- 20°C, पलामू का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30°C- 21°C, बोकारो का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30°C- 22°C, हजारीबाग का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28°C- 20°C, जमशेदपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31°C- 23°C और रामगढ़ का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28.6°C- 20.4°C रहने वाला है. ऐसे में झारखंड के कई जिलों में दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है, लेकिन सुबह और रात में तापमान कम होने से हल्की ठंड महसूस होने लगी है.

झारखंड के इन जिलों में सुबह दिख सकता है कोहरा

रांची, पलामू, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, जमशेदपुर, गुमला और लोहरदगा में सुबह के समय धुंध या कुहासा देखने को मिल सकता है. खासकर 4 नवंबर से रांची, बोकारो, डालटनगंज और हजारीबाग के पूर्वानुमान में सुबह धुंध पड़ने की संभावना है.

झारखंड के 10 जिलों में सुबह-शाम शुष्क रहेगा मौसम

बता दें कि झारखंड में 5 नवंबर से मौसम साफ होने के संकेत हैं. पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, हजारीबाग, कोडरमा और देवघर में सुबह-शाम मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रह सकता है. इन जिलों में तापमान गिरने से एसी और कूलर का इस्तेमाल कम होने लगेगा. हालांकि दिन में गर्मी बनी रह सकती है.

जानें 3 से 8 नवंबर तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

3 नवंबर को आंशिक बादल और कहीं-कहीं बारिश की संभावना है. वहीं, 4 नवंबर को कुछ इलाकों में सुबह कुहासा और बादल रहेंगे. जबकि 5 नवंबर से आसमान मुख्य रूप से साफ होने लगेगा. इसके अलावा 6 और 7 नवंबर को मौसम शुष्क रहने तथा सुबह ठंड बढ़ने का अनुमान है. साथ ही 8 नवंबर को भी अधिकांश इलाकों में धूप और सुबह हल्की धुंध रह सकती है.

जानें छठ पूजा पर कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

छठ पूजा के दौरान सुबह अर्घ्य के समय ठंड और हल्की धुंध महसूस होने की संभावना है. हालांकि अभी 8 नवंबर तक का ही पूर्वानुमान जारी है. ऐसे में छठ पूजा के आने पर IMD का पूर्वानुमान देखना जरूरी है. ऐसे में कुल मिलाकर, झारखंड में नवंबर के पहले सप्ताह में मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने, सुबह-शाम ठंड बढ़ने और कई जिलों में कुहासा छाने के संकेत हैं.



Source link