‘चिकन लेग पीस’ वाले फूड इन्फ्लुएंसर उल्हास कामठे के निधन की उड़ी अफवाहें, हॉरर फिल्म देखते हुए आया पैनिक अटैक

‘चिकन लेग पीस’ वाले फूड इन्फ्लुएंसर उल्हास कामठे के निधन की उड़ी अफवाहें, हॉरर फिल्म देखते हुए आया पैनिक अटैक


Last Updated:

‘चिकन लेग पीस’ वाले फूड इन्फ्लुएंसर उल्हास कामठे का अस्पताल से एक वीडियो वायरल हुआ. जिसे देखने के बाद अफवाहें उड़ने लगी कि उनका निधन हो गया. अब इन अफवाहों पर उन्होंने खुद रिएक्ट किया और पूरी बात बताई कि क्या हुआ था.

Zoom

तस्वीर साभार: ulhaskamthe

‘चिकन लेग पीस’ वाले फूड इन्फ्लुएंसर उल्हास कामठे को लेकर सोशल मीडिया पर हैरान करने वाली खबरें सामने आईं. कुछ ने दावे किए कि उन्हें हार्ट अटैक आया तो कुछ ने कहा कि उनका निधन हो गया. उल्हास कामठे का एक क्लिप वायरल हुआ. जिसे देखने के बाद लोगों के बीच ये अफवाहें आग की तरह फैलने लगी. सच ये है कि उल्हास कामठे ठीक हैं. मगर वह अस्पताल में भर्ती हुए थे और इसी वजह से उनके निधन की झूठी खबर फैली.

हुआ ये कि एक मूवी स्क्रीनिंग में उल्हास कामठे शामिल हुए थे. इस दौरान एक इंटेंस सीन के दौरान अचानक उन्हें घबराहट होने लगी और उनकी तबीयत बिगड़ गई. इस वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

उल्हास कामठे ने वीडियो शेयर कर बताया सब
उल्हास कामठे के निधन की झूठी खबरों पर उन्होंने खुद रिएक्ट भी किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया और पूरे मामले की सच्चाई बताई. इंफ्लूएंसर ने बताया कि सोशल मीडिया पर उनके अस्पताल में भर्ती होने का वीडियो वायरल हुआ था. ये बात सही है. लेकिन उनकी जान को खतरा था ये बात पूरी तरह से फर्जी है.

उल्हास कामठे के निधन की उड़ी अफवाहें
उल्हास कामठे ने वीडियो में बताया कि हॉस्पिटल वाला क्लिप असली था लेकिन कॉन्टेक्स्ट को पूरी तरह से तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया. वह ठीक हैं और स्वस्थ भी हैं. उनके निधन की खबरें पूरी तरह से फर्जी हैं.

कौन सी फिल्म देखने पहुंचे थे उल्हास कामठे
हाल में ही मुंबई में हॉरर फिल्म झाड़ फूंक का प्रीमियर हुआ था. इसी दौरान वह भी स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि पर्सनली उन्हें हॉरर फिल्म पसंद नहीं है और वह इसलिए इस स्क्रीनिंग में जाने से भी कतरा रहे थे. मगर जब टीम ने उन्हें पर्सनली इनवाइट किया तो वह फिल्म देखने के लिए मान गए थे.

डरावने सीन में आया पैनिक अटैक
उल्हास कामठे ने बताया कि डरावने सीन के दौरान उन्हें पैनिक अटैक आया था और वह सीट पर ही बेहोश हो गए. जब ये सब हुआ तो तुरंत डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा और टीम के लोग उनके पास आए और उन्हें सीधे कोकिलाबेन अस्पताल ले गए. जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज मिला और वह ठीक भी हो गए.



Source link