FD Interest Rate : सरकारी बैंक ने बढ़ा दी एफडी पर ब्याज दर, एक नई स्कीम भी लॉन्च


Last Updated:

FD Interest Rate : आरबीआई की ओर से रेपो रेट बढ़ाए जाने के बाद बैंकों ने पहले कर्ज की ब्याज दरें बढ़ाई और अब एफडी पर ब्याज दरें बढ़ानी शुरू कर दी है. बैंक ऑफ इंडिया ने भी अपने एफडी पर ब्याज दरें बढ़ानी शुरू कर दी है. बैंक ने 1 से 3 साल की अवधि वाली एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं, जबकि एक नई एफडी लॉन्च भी की है.

Top Deals Inside

सरकारी बैंक ने बढ़ा दी एफडी पर ब्याज दर, एक नई स्कीम भी लॉन्चZoom

बैंक ऑफ इंडिया ने 1 से 3 साल वाली एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं.

नई दिल्ली. रिजर्व बैंक के रेपो रेट बढ़ाए जाने के बाद बैंकों ने पहले लोन पर ब्याज दर बढ़ाई और अब एफडी पर भी ब्याज बढ़ाना शुरू कर दिया है. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने 2 नवंबर से एफडी पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं. बैंक ने 1 से 3 साल तक की एफडी पर ब्याज दर बढ़ाई है, जबकि एक नई स्कीम भी लॉन्च की है. इस एफडी स्कीम का नाम स्टार अक्षय फिक्स्ड डिपॉजिट रखा गया है.

बैंक ऑफ इंडिया ने स्टार अक्षय एफडी नाम से स्कीम उतारी है, जिसकी अवधि 500 दिनों की है. इस खास एफडी पर आम ग्राहकों को सालाना 6.85 फीसदी ब्याज मिलेगा, जबकि सीनियर सिटीजंस के लिए ब्याज दरें 7.35 फीसदी रखी है. इसी तरह, सुपर सीनियर सिटीजन्स के लिए सालाना ब्याज दर 7.5 फीसदी है. बैंक ने इसके अलावा भी अपनी कई एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं, जिससे निवेशकों को ज्यादा रिटर्न मिलेगा.

3 करोड़ से कम एफडी पर बढ़ी ब्याज
बैंक ऑफ इंडिया ने 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं. 1 साल वाली ऐसी एफडी पर सालाना 6.60 फीसदी ब्याज मिलेगा, जबकि 1 साल से ज्यादा लेकिन 3 साल से कम की एफडी पर सालाना ब्याज दर 6.70 फीसदी होगी. इतना ही नहीं, सीनियर सिटीजंस को सामान्य निवेशकों की तुलना में ऐसी एफडी पर 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज ऑफर किया जा रहा है. इसी तरह, सुपर सीनियर सिटीजंस को भी ऐसी एफडी पर सालाना 0.65 फीसदी ज्यादा ब्याज मिल रहा है.

3 से 10 करोड़ की एफडी पर कितना ब्याज
बैंक ऑफ इंडिया ने 3 करोड़ से 10 करोड़ वाली एफडी पर भी ब्याज दरें बढ़ा दी है. इस निवेश पर 1 साल वाली एफडी पर 6.55 फीसदी का ब्याज और 1 से 3 साल की एफडी पर 6.65 फीसदी ब्याज ऑफर किया जा रहा है. नॉन-कॉलेबल एफडी पर भी बैंक ने ज्यादा ब्याज देना शुरू कर दिया है. 1 से 3 साल की ऐसी एफडी पर बैंक ने 0.15 फीसदी ज्यादा ब्याज ऑफर किया है. नॉन-कॉलेबल एफडी उस तरह की एफडी को कहते हैं, जिस पर लॉक इन पीरियड होता है और तय समय से पहले इसमें से पैसे नहीं निकाल सकते, जबकि कॉलेबल एफडी से आप जब चाहें कुछ ब्याज देकर अपने पैसे निकाल सकते हैं. आमतौर पर बैंक कॉलेबल एफडी ही ऑफर करते हैं.



Source link