Last Updated:
फिल्ममेकर संजय गुप्ता का अचानक निधन हो गया. शुक्रवार देर रात संजय गुप्ता की मौत की खबर सामने आई जिसके बाद इंडस्ट्री में मातम छा गया. संजय गुप्ता के निधन के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर भावुक पोस्ट लिखा. अपने इस पोस्ट में बिग बी ने करीबी दोस्त और कला के पुजारी को खोने पर दुख जताया.
अमिताभ बच्चन ने शेयर किया भावुक पोस्ट.
नई दिल्ली. फिल्ममेकर संजय गुप्ता का शुक्रवार देर रात को निधन हो गया. उनकी मौत से इंडस्ट्री में मातम छा गया. दिग्गज सितारों ने संजय गुप्ता के निधन पर शोक जताया. संजय गुप्ता के अचानक चले जाने से इंडस्ट्री में मातम छा गया है. अब अमिताभ बच्चन ने बिना किसी का नाम लिए शोक व्यक्त किया है. बिग बी ने अपने ब्लॉग पर पोस्ट लिख अपने सह-कलाकार को खोने का दुख जताया.
अमिताभ बच्चन ने रविवार को अपने ब्लॉग के जरिए संजय गुप्ता को याद किया. हालांकि, उन्होंने अपने संदेश में फिल्ममेकर का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनकी भावनाओं से साफ था कि वह अपने करीबी साथी के जाने से बेहद दुखी हैं. बिग बी ने हिंदी में लिखा, ‘एक दोस्त, एक साथी कलाकार और कला का पुजारी, इतनी कम उम्र में चला गया. समझ में ही नहीं आ रहा कि ये सब कैसे हो रहा है’.
देखें अमिताभ बच्चन का पोस्ट
अमिताभ बच्चन का पोस्ट. (फोटो साभार टम्ब्लर- srbachchan)
बिग बी आगे अपने पोस्ट में लिखते हैं, ‘छिन रहे हैं अपने दिलों, से हमारे जगत के सब साथी ; क्या दोष किया है इन्होंने, जो दशा कहलाती. कहते हैं लोग की सौर मंडल के प्रबल नीच हो गए हैं, सारे एक साथ. अब तो दया करो, जो बरसते हैं हमपर, ‘है ये भी कोई बात …’अपने अपने घरों में शीघ्र अलग होकर बैठें, { सौर मंडल के प्लेनेट }जरा अलग बैठ के हम सब को भी तो ऐंठाना बंद करें’.
अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. वो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखते हैं. कई बार उनके पोस्ट का गलत मतलब भी समझा जाता है. बिग बी इसको लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं कि उनके शब्दों को लोग सही से समझ नहीं पाते हैं.
बिग बी ने बुलेटफ्रूफ ग्लास से किया फैंस का अभिवादन
अमिताभ बच्चन ने बीते रविवार को फैंस का आभार व्यक्त किया. वो हर रविवार को अपने घर जलसा के बाहर आकर फैंस से मुलाकात करते हैं लेकिन हाल ही में टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद से बिग बी ज्य़ादा सचेत हो गए हैं. बीते रविवार को बिग बी ने बुलेटफ्रूफ ग्लास के अंदर से फैंस का अभिवादन किया.