पाली. राजस्थान के पाली के रहने वाले गौतम भंसाली मायानगरी यानि बॉलीवुड स्टार्स की सिटी मुंबई में अपनी ऐसी धाक जमाई है, जहां आज बॉलीवुड सेलिब्रिटीज, उद्योगपति और देश की नामी हस्तियां उनके इलाज पर भरोसा करती है. पाली के सरदारसमंद गांव में छठी तक की पढ़ाई की. इसके बाद राणावास के हॉस्टल में संघर्ष भरे दिन रहे और पाली शहर से स्कूली शिक्षा हासिल करने के बाद जयपुर के प्रतिष्ठित एसएमएस मेडिकल कॉलेज से साल 1995 से 2000 तक एमबीबीएस की डिग्री ली.
बॉलीवुड स्टार्स के बीच मशहूर है यह डॉक्टर
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और किंग खान शाहरूख खान समेत देश की कई नामचीन हस्तियों का इलाज करने वाले मशहूर फिजिशियन डॉ. गौतम भंसाली का संबंध राजस्थान की वीर और स्वाभिमानी मारवाड़ भूमि से है. मुंबई के प्रतिष्ठित बॉम्बे हॉस्पिटल में पिछले कई वर्षो से बतौर कंसलटेंट फिजिशियन सेवाएं दे रहे. अपनी जड़ों से जुड़ाव और कड़ी मेहनत के दम पर देश के चिकित्सा जगत में खास पहचान बनाने वाले डॉ. भंसाली की यह सफलता हर उस युवा के लिए मिसाल है, जो छोटे शहर से निकलकर बड़े सपने देखता है.
किराना दुकान से ‘स्टार डॉक्टर’ बनने के पीछे रहा काफी संघर्ष
कपिल शर्मा शो से लेकर टीवी जगत में लोकप्रिय
डॉ. भंसाली न केवल चिकित्सा जगत में एक सम्मानित नाम हैं, बल्कि वे टीवी जगत के कई बड़े राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भी बतौर विशेषज्ञ मेहमान शामिल होते रहे हैं. टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में भी वे बतौर खास मेहमान नजर आ चुके हैं, जहां कपिल शर्मा और उनकी टीम ने महामारी के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा था.