Katihar News: ठेले पर फास्ट फूड खा रहे थे लोग, अचानक गैस सिलेंडर फटने से 5 बुरी तरह झुलसे

Katihar News: ठेले पर फास्ट फूड खा रहे थे लोग, अचानक गैस सिलेंडर फटने से 5 बुरी तरह झुलसे


Last Updated:

Katihar News: कटिहार में हादसा हो गया. यहां फास्ट फूड के कार्ट पर लोग नाश्ता कर रहे थे. तभी अचानक से गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. जिसमें पांच लोग बुरी तरह झुलस गए. उन्हें इलाज के लिए मनिहारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Zoom

कटिहार में फास्ट फूड की शॉप पर सिलेंडर फट गया.

कटिहारः बिहार के कटिहार में एक फास्ट फूड दुकान पर अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. हादसे में चार बच्चों समेत पांच लोग झुलस गए. घटना मनिहारी थाना के बलुआघाट्टी की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, दुकान पर कुछ लोग नाश्ता कर रहे थे. इसी दौरान अचानक सिलेंडर फट गया. धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया.

नाश्ता कर रहे लोगों के बीच हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि बलुआघाट्टी में एक फास्ट फूड की दुकान पर लोग नाश्ता कर रहे थे. दुकान में गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था. इसी दौरान अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. हादसे की चपेट में आने से पांच लोग झुलस गए. इनमें एक व्यक्ति और चार बच्चे शामिल हैं. घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. हादसे की खबर मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई. अचानक हुए इस धमाके से दुकान के आसपास मौजूद लोग भी घबरा गए.

मनिहारी अस्पताल में हुआ शुरुआती इलाज
सभी घायलों को पहले मनिहारी अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया. वहां मेडिकल टीम ने उनका शुरुआती इलाज किया. घायलों की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया. मनिहारी अनुमंडल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. राकेश कुमार पाराशर ने बताया कि सिलेंडर ब्लास्ट की घटना में पांच लोग झुलसे हैं. इनमें चार बच्चे भी शामिल हैं. अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद सभी को आगे के इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा गया है.



Source link