Last Updated:
DIY Face Pack: फेस्टिव सीजन में चेहर की रौनक को बढ़ाने के लिए आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं है. घर पर तैयार किए गए फेस पैक से भी चेहरा पर चांदी जैसी चमक आ सकती है. इसकी खासबात ये भी है कि इसमें कोई भी हार्ड कैमिकल नहीं होते हैं, जिससे कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है.
फेस्टिव सीजन में सिर्फ सेलिब्रेशन नहीं होता है, घर के काम और शॉपिंग के कारण थकान भी काफी होती है. ऐसे में चेहरा डल नजर आने लगता है. आमतौर पर लोग इंस्टेंट ग्लो के लिए पार्लर में फेशियल करवाते हैं. लेकिन यदि आपको बिना पैसा खर्च किए सेम रिजल्ट चाहिए, तो गुड़हल के फूल से बना ये फेस पैक एक बार जरूर ट्राई करें.
इसके लिए आपको महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं है. गुड़हल के फूल के पाउडर में सिर्फ तीन चीजें मिलाकर आप एक आसान DIY फेस पैक तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने और लगाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है. यहां जानिए इसे बनाने और लगाने का सही तरीका.
गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
अगर आप फेस्टिव सीजन में चेहरे को फ्रेश और चमकदार दिखाना चाहती हैं, तो गुड़हल, चंदन, अनार और गुलाब जल से बना ये फेस पैक आजमा सकती हैं. इसे तैयार करने में करीब 5 मिनट लगेंगे और चेहरे पर लगाने के लिए 15-20 मिनट का समय देना होगा.
फेस पैक बनाने के लिए सामग्री
1 बड़ा चम्मच गुड़हल के फूल का पाउडर
1 बड़ा चम्मच चंदन पाउडर
आधा बड़ा चम्मच अनार का पाउडर
2 बड़े चम्मच गुलाब जल या सादा पानी
फेस पैक बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक साफ कटोरी में गुड़हल, चंदन और अनार का पाउडर डालें.
- अब इसमें धीरे-धीरे गुलाब जल मिलाएं. अगर गुलाब जल नहीं है, तो सादे पानी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं.
- सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा और मुलायम पेस्ट तैयार कर लें. ध्यान रखें कि पेस्ट बहुत पतला न हो, वरना इसे चेहरे पर लगाना मुश्किल हो सकता है.
- अब चेहरे और गर्दन को साफ करके इस पेस्ट की एक पतली परत लगाएं.आंखों और होंठों के आसपास इसे लगाने से बचें.
- फेस पैक को 15-20 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. त्वचा को रगड़कर साफ न करें.
- आखिरी में अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर लगाएं. दिन के समय ये पैक इस्तेमाल कर रही हैं, तो सनस्क्रीन लगाना न भूलें.
जानें फेस पैक के फायदे
गुड़हल का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से त्वचा की देखभाल के लिए किया जाता रहा है. ये त्वचा को मुलायम महसूस कराने में मदद कर सकता है. वहीं, चंदन त्वचा को ठंडक देने के लिए जाना जाता है. इसे लगाने से चेहरे पर ताजगी महसूस हो सकती है. अनार में एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड पाए जाते हैं, जो त्वचा को डैमेज से बनाती है. गुलाब जल त्वचा को ताजगी देने और फेस पैक को आसानी से लगाने लायक बनाने में मदद करता है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.