‘बहुत बातें-मुलाकातें अधूरी रह गईं’, संजय गुप्ता की मौत से टूटे अनुराग, दोस्त को याद कर सुनाया पुराना किस्सा


Last Updated:

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया है. फिल्म इंडस्ट्री में शोक है और उनके पुराने दोस्तों ने उन्हें याद कर इमोशनल पोस्ट शेयर किए हैं. अनुराग कश्यप ने भी इंस्टाग्राम पर संजय संग 25 साल पुरानी फोटो शेयर कर एक किस्सा शेयर किया. वो कहते हैं कि कई सालों से वो लोग संपर्क में नही थे लेकिन संजय गुप्ता बहुत जल्दी चले गए. उन दोनों के बीच न जाने कितनी सारी बातें और मुलाकातें अधूरी रह गईं.

Top Deals Inside

'बहुत बातें-मुलाकातें अधूरी रह गईं', संजय गुप्ता की मौत से टूटे अनुरागZoom

अनुराग कश्यप ने दोस्त के लिए लिखा भावुक पोस्ट. (फोटो साभार इंस्टाग्राम anuragkashyap10)

नई दिल्ली.  फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री के लोगों और फैंस को गहरा सदमा पहुंचा है. फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों ने संजय गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया. अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने दोस्त को याद किया. अनुराग ने संजय के साथ बिताए पुराने दिनों का जिक्र करते हुए बताया कि दोनों के बीच करीब 25 साल पुराना रिश्ता था. वक्त के साथ भले ही उनके बीच बातचीत कम हो गई थी, लेकिन संजय से जुड़ी यादें आज भी उनके दिल में बसी हुई हैं.

अनुराग के मुताबिक, उन्हें इस बात का दुख है कि उनके दोस्त के साथ कई ऐसी बातें थीं, जो अब कभी पूरी नहीं हो पाएंगी. अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर संजय गुप्ता के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की. इसके साथ उन्होंने एक भावुक नोट भी लिखा, जिसमें संजय की पर्सनैलिटी, उनके संघर्ष और फिल्ममेकिंग के प्रति उनके जुनून को याद किया.

संजय गुप्ता की मौत पर छलका अनुराग कश्यप का दर्द

अनुराग के लिए संजय का जाना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के एक फिल्ममेकर को खोना नहीं, बल्कि एक पुराने दोस्त से बिछड़ने जैसा है. उन्होंने संजय के प्रोडक्शन हाउस व्हाइट फेदर फिल्म्स का जिक्र करते हुए बताया कि इसकी शुरुआत मशहूर फिल्ममेकर जॉन वू के प्रति सम्मान जताने के लिए की गई थी. जॉन वू संजय के पसंदीदा फिल्मकारों में से एक थे और उनके काम ने संजय को काफी प्रभावित किया था.

फोटो साभार इंस्टाग्राम anuragkashyap10

अनुराग कश्यप ने दोस्त के लिए लिखा भावुक पोस्ट

अनुराग ने अपने मेसेज में लिखा कि संजय के जाने की खबर बेहद दुखद और अप्रत्याशित है. उनके मुताबिक, दोनों के बीच कई अधूरी बातचीत थीं, जिन्हें पूरा करने का मौका अब कभी नहीं मिलेगा. उन्होंने अपने दोस्त को याद करते हुए यह भी कहा कि संजय का इस तरह चले जाना उन्हें भीतर तक दुखी कर गया है.

फोटो साभार इंस्टाग्राम anuragkashyap10

संजय गुप्ता की बीमारी का जिक्र करते हुए अनुराग ने बताया कि उन्हें हमेशा लगता था कि उनका दोस्त मुश्किल परिस्थितियों से लड़कर बाहर निकलने की क्षमता रखता है. उन्हें भरोसा था कि संजय एक बार बीमारी को मात दे चुके हैं, इसलिए वह दोबारा भी इससे लड़ सकते हैं. अनुराग ने अपने नोट में लिखा कि उन्हें लगता था कि संजय उन लोगों में से हैं, जो बार-बार मुश्किलों को हराने का हौसला रखते हैं. यही वजह है कि उनके निधन की खबर ने उन्हें और ज्यादा हैरान कर दिया. उन्होंने भावुक होकर कहा कि उनके दोस्त को इस तरह दुनिया से विदा नहीं होना चाहिए था.



Source link