Delhi Air Quality Today: 98 फीसदी नमी और 222 AQI… दिल्ली में नवंबर की शुरुआत के साथ ही बिगड़ा आबोहवा का मिजाज


होमताजा खबरDelhi

दिल्ली में आज से विंटर एक्शल प्लान लागू, पहले ही दिन 345 पहुंचा AQI

Last Updated:

Today Delhi Air Quality: नवंबर की शुरुआत के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की आबोहवा में ठंडक के साथ प्रदूषण का जहर घुलने लगा है. महीने के पहले ही दिन दिल्लीवालों की सुबह धुंध और ‘खराब’ हवा के साये में हुई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप के मुताबिक सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 222 दर्ज किया गया.

Top Deals Inside

दिल्ली में आज से विंटर एक्शल प्लान लागू, पहले ही दिन 345 पहुंचा AQIZoom

जहांगीरपुरी और पंजाबी बाग में हवा ‘बहुत खराब’ मिली है. (फाइल फोटो)

Today Delhi Air Quality: दिल्ली में 1 नंवबर की सुबह वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा विकसित ‘समीर’ ऐप के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 222 रहा. दिल्ली के 54 निगरानी केंद्रों में से 31 में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई जबकि तीन केंद्रों में यह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही. जहांगीरपुरी में सबसे अधिक 345 एक्यूआई दर्ज किया गया जबकि पंजाबी बाग में यह 317 रहा.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से 1.9 डिग्री कम है. मौसम विभाग ने दिन में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता (हवा में नमी) 98 प्रतिशत दर्ज की गई.

सीबीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login



Source link