Karwa Chauth पर अनिल कपूर के घर पर लगा सितारों का मेला, सज-धजकर पहुंचीं शिल्पा, गौरी और मीरा, देखें तस्वीरें

Karwa Chauth पर अनिल कपूर के घर पर लगा सितारों का मेला, सज-धजकर पहुंचीं शिल्पा, गौरी और मीरा, देखें तस्वीरें


Last Updated:

Bollywood Divas Karwa Chauth Celebration Pics: करवा चौथ के मौके पर बॉलीवुड की हसीनाओं ने अपने खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक से हर किसी का ध्यान खींचा. अनिल कपूर के घर हर साल की तरह इस बार भी खास पूजा का आयोजन हुआ, जिसमें शिल्पा शेट्टी, गौरी खान और मीरा राजपूत समेत कई सितारे शामिल हुए. किसी ने साड़ी तो किसी ने शानदार एथनिक आउटफिट में महफिल लूट ली. देखिए इस साल किस एक्ट्रेस का करवा चौथ लुक रहा सबसे खास.

Zoom

नई दिल्ली: 29 अक्टूबर को देशभर में करवा चौथ का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. आम महिलाओं से लेकर बॉलीवुड की हसीनाओं तक, हर कोई इस खास मौके पर सोलह शृंगार करके अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखता नजर आया. हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड में करवा चौथ की रौनक देखने को मिली. दरअसल, अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर हर साल अपने घर पर करवा चौथ की खास पूजा रखती हैं, जिसमें शिल्पा शेट्टी, गौरी खान, मीरा राजपूत समेत बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होती हैं. इस दौरान सभी हसीनाएं सज-धजकर एक साथ पूजा करती हैं और इस खास पल को यादगार बनाती हैं. इस बार भी अनिल कपूर के घर के बाहर सितारों का जमावड़ा लगा रहा. सोशल मीडिया पर इन हसीनाओं की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. आइए देखते हैं इस साल करवा चौथ पर किस एक्ट्रेस ने अपने लुक से महफिल लूटी.

नई दिल्ली: 29 अक्टूबर को देशभर में करवा चौथ का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. आम महिलाओं से लेकर बॉलीवुड की हसीनाओं तक, हर कोई इस खास मौके पर सोलह शृंगार करके अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखता नजर आया. हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड में करवा चौथ की रौनक देखने को मिली. दरअसल, अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर हर साल अपने घर पर करवा चौथ की खास पूजा रखती हैं, जिसमें शिल्पा शेट्टी, गौरी खान, मीरा राजपूत समेत बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होती हैं. इस दौरान सभी हसीनाएं सज-धजकर एक साथ पूजा करती हैं और इस खास पल को यादगार बनाती हैं.
इस बार भी अनिल कपूर के घर के बाहर सितारों का जमावड़ा लगा रहा. सोशल मीडिया पर इन हसीनाओं की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. आइए देखते हैं इस साल करवा चौथ पर किस एक्ट्रेस ने अपने लुक से महफिल लूटी.
गौरी खान हर साल बॉलीवुड के बादशाह और अपने पति शाहरुख खान के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं. अब इस बार भी उन्होंने शाहरुख की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा. सोशल मीडिया पर उनका करवा चौथ लुक वायरल हो रहा है,ये तस्वीरें अनिल कपूर के घर के बाहर की हैं,जहां मांग में सिंदूर और ग्रे कलर के खूबसूरत सूट में गौरी बला की सुंदर लग रही हैं. फैंस को गौरी का ट्रेडिशनल लुक काफी पसंद आ रहा है.
शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत कपूर ने भी अनिल कपूर के घर शिरकत की. इस दौरान उन्होंने गोल्डन कलर की बेहद क्लासी साड़ी पहनी थी. हाथों में पूजा की थाल लिए मीरा बेहद खूबसरूत लग रही हैं. फैंस उनकी फोटोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने शादी के बाद पहला करवा चौथ मनाया. उन्होंने सुर्ख लाल रंग के शरारा सूट में सुनीता कपूर के घर एंट्री ली. मांग में सिंदूर और हाथों में पूजा की थाल लिए उन्होंने पैप्स को पोज दिए. इस दौरान वे बेहद प्यारी लग रही थीं.
शनाया कपूर की मां महीप और अनन्या पांडे की मॉम भावना पांडे भी हर साल अनिल कपूर के घर करवा चौथ सेलिब्रेट करती हैं. इस बार भी दोनों हसीनाओं को अनिल कपूर के घर पर स्पॉट किया गया था. इस दौरान भावना पांडे और महीप कपूर ट्रेडिशनल सूट में काफी सुंदर लुक में नजर आईं.
शिल्पा शेट्टी का करवा चौथ लुक हर बार काफी चर्चा में रहता है. इस बार भी एक्ट्रेस का करवा चौथ लुक काफी खूबसूरत था, जिसकी काफी चर्चा हो रही है. इस बार शिल्पा ने डबल शेड वाली साड़ी में पति राज कुंद्रा के साथ अनिल कपूर के घर पर एंट्री की. जिसमें वे बेहद स्टाइलिश लग रही थीं.



Source link