Last Updated:
Burhanpur Railway Station: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर तीसरी और चौथी लाइन डलने जा रही है, जिससे यात्रियों को नई सुविधाएं मिलेंगी और ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई है. बुरहानपुर जिले में तीसरी और चौथी लाइन डलने जा रही है जिसको लेकर अब यात्रियों को सुविधा मिलेगी ट्रेनों के स्टॉपेज और नागरिकों की सभी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है.
Burhanpur Railway Station: 45 साल बाद मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के स्टेशन की दशा बदलने जा रही है दो लाइन से अब यह रेलवे स्टेशन फोर लाइन वाला हो जाएगा अभी दो लाइन है यहां पर दो लाइन और डलना है जिसको लेकर अब यात्रियों को सुविधा मिलेगी और यहां से ट्रेनों के स्टॉपेज भी मिलेंगे जिसको लेकर अब आम लोग और यात्रियों ने भी जिम्मेदार अफसर से इसकी मांग की है. भुसावल मंडल रेल प्रबंधक पुनीत अग्रवाल से मुलाकात कर बुरहानपुर में रेल सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय नागरिकों की समस्याओं के निराकरण की मांग की. उन्होंने कहा कि रेल विकास के साथ यात्रियों की सुविधाओं और शहरवासियों के आवागमन का भी ध्यान रखा जाना चाहिए. इस दौरान तीसरी-चौथी रेल लाइन, रेलवे स्टेशन की लंबित सुविधाओं, ट्रेनों के ठहराव और नई मेमू सेवाओं सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई.
शिवाजी नगर को मिले वैकल्पिक मार्ग
लोकल 18 की टीम को भुसावल मंडल रेल प्रबंधक पुनीत अग्रवाल ने बताया कि बुरहानपुर रेलवे स्टेशन आदर्श रेलवे स्टेशन में शामिल है. यहां पर तीसरी और चौथी लाइन भी डाली जाएगी जो लोगों की समस्या है. उसका भी निराकरण किया जाएगा जो क्षेत्र के शिवाजी नगर के लोगों को एंबुलेंस सुविधा मिलना चाहिए उन्होंने मांग की है उसको लेकर भी हम काम करेंगे लोगों की सभी समस्याओं को देखते हुए रेलवे स्टेशन का विकास होगा. यहां पर ट्रेनों के स्टॉपेज की भी मांग हुई है उसको लेकर भी हम काम कर रहे हैं. आने वाले समय में जल्द ही यह काम भी शुरू होगा, जिससे यात्री और आम लोगों को इसकी सुविधा मिलने लगेगी.
रेल लाइन परियोजना में हो समन्वय
इटारसी-भुसावल रेल मार्ग पर प्रस्तावित तीसरी और चौथी रेल लाइन के कार्य में रेलवे, जिला प्रशासन, नगर निगम और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय की आवश्यकता बताई. उन्होंने भूमि अधिग्रहण और परियोजना संबंधी जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने की मांग की. ताकि सड़क, सीवरेज और अन्य विकास कार्य प्रभावित न हों.
स्टेशन की सुविधाएं जल्द शुरू करने की मांग
आम लोगों ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर स्वीकृत एस्केलेटर और चारपहिया वाहन पार्किंग का कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग रखी. साथ ही स्वच्छ शौचालय सुगम रास्तों और यात्री सुविधाओं में सुधार पर जोर दिया. स्टेशन के बाहर ऑटो स्टैंड के डिवाइडर से यातायात प्रभावित होने का मुद्दा उठाते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की.
ट्रेनों के ठहराव और मेमू सेवा पर जोर
उन्होंने बुरहानपुर स्टेशन पर मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का कम से कम पांच मिनट का ठहराव सुनिश्चित करने तथा ओंकारेश्वर-नासिक और सनावद-खंडवा के बीच मेमू ट्रेन सेवा शुरू करने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया. ताकि कुंभ के समय लोग यह तीनों ज्योतिर्लिंग के आसानी से दर्शन कर सके.