प्रेमी को सबक सिखाना चाहती थी प्रेमिका, 10 दोस्तों के साथ मिल किया किडनैप
Last Updated:
बेंगलुरु के मराठाहल्ली इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 21 वर्षीय युवती ने अपने 10 दोस्तों की मदद से अपने प्रेमी और उसके साथी का अपहरण कर लिया. युवती का आरोप है कि उसके प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था और वह उसे सबक सिखाना चाहती थी. पुलिस ने दोनों युवकों को सुरक्षित छुड़ा लिया है और अपहरण के आरोप में युवती समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं, दुष्कर्म के आरोप में प्रेमी के खिलाफ अलग से मामला दर्ज किया गया है.
दुष्कर्म पीड़िता ने दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी युवक को अगवा किया, पुलिस ने छुड़ाया (सांकेतिक तस्वीर)
प्रेमी को सबक सिखाने लिए युवती ने उसे किडनैप ही कर लिया. वह भी 10 दोस्तों की मदद लेकर. जी हां, लड़की ने प्रेमी से बदला लेने के लिए 10 दोस्तों को साथ मिलाया और प्रेमी के साथ उसके दोस्त का भी अपहरण कर लिया. बेंगलुरु में हुई इस हैरान करने वाली वारदात के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को सुरक्षित छुड़ा लिया है. अपहरण के आरोप में 21 साल की युवती समेत 11 लोग गिरफ्तार किए गए हैं. वहीं, युवती की शिकायत पर प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का अलग केस भी दर्ज किया गया है.
दरअसल, यह घटना बेंगलुरु के मराठाहल्ली इलाके की है. यहां इंजीनियरिंग बैकग्राउंड की युवती ने अपने 10 दोस्तों के साथ मिलकर कथित तौर पर दुष्कर्म करने वाले प्रेमी और उसके साथी का अपहरण कर लिया. युवती का कहना था कि वह अपने प्रेमी को सबक सिखाना चाहती थी. पुलिस ने दोनों युवकों को सुरक्षित छुड़ा लिया है. इस मामले में 21 वर्षीय युवती समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस के मुताबिक, यह मामला आंध्र प्रदेश के दो युवकों के अपहरण की जांच के दौरान सामने आया. आंध्र प्रदेश के मदनपल्ले निवासी बी. रमना ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके 23 वर्षीय बेटे बी. महेंद्र और उसके दोस्त तरुण का बुधवार तड़के बेंगलुरु के मराठाहल्ली थाना क्षेत्र से कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया. तरुण आंध्र प्रदेश के कड़प्पा का रहने वाला है.
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. इस दौरान पता चला कि महेंद्र का 21 वर्षीय युवती के साथ प्रेम संबंध था. युवती ने उस पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में युवती ने बताया कि वह अपने प्रेमी की हरकत से नाराज थी और उसे सबक सिखाना चाहती थी. इसी वजह से उसने अपने 10 दोस्तों की मदद से महेंद्र और उसके साथी तरुण का अपहरण कर लिया.
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को सुरक्षित बरामद कर लिया. वहीं, अपहरण और बंधक बनाने के आरोप में युवती समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जांच में महेंद्र पर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप भी सामने आए हैं. पुलिस ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर महेंद्र के खिलाफ मराठाहल्ली थाने में दुष्कर्म का अलग मामला भी दर्ज किया गया है. पुलिस ने पूछताछ के बाद महेंद्र और तरुण को भी गिरफ्तार किया है. दोनों मामलों की जांच की जा रही है.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
login