Last Updated:
Diljit Dosanjh Delhi Concert Big And Latest Update: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है. आज यानी 30 अक्टूबर को सिंगर जेएलएन स्टेडियम में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से समां बांधेंगे. हालांकि, इस बार सिर्फ उनके गाने ही नहीं, बल्कि शो से जुड़े कुछ नियम भी चर्चा में हैं. दिलजीत ने खुद बताया है कि कौन से गाने सुनने को मिलेंगे और किन बातों का दर्शकों को खास ध्यान रखना होगा.
नई दिल्ली. ‘लवर’, ‘इक कुड़ी’, ‘नैना’ और ‘सॉफ्टली’ जैसे गानों से फैंस के दिलों पर राज करने वाले दिलजीत दोसांझ एक बार फिर दिल्ली में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. 30 अक्टूबर यानी आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में उनका कॉन्सर्ट होने वाला है. इसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. अगर आप भी इस म्यूजिक इवेंट में शामिल होने जा रहे हैं तो घर से निकलने से पहले कुछ जरूरी बातें जान लीजिए. खुद दिलजीत ने भी फैंस को कई अहम अपडेट दिए हैं. उन्होंने साफ कर दिया है कि वेन्यू पर पार्किंग की सुविधा नहीं होगी और शो रात 10 बजे तक ही चलेगा. ऐसे में सिंगर ने फैंस को मेट्रो से आने की सलाह दी है. जो रात 12 बजे तक लोगों के लिए खुली रहने वाली हैं. इसके साथ सिंगर ने कुछ अपडेट और दिया हैं.
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे. यह उनके ‘रुपे ऑरा इंडिया टूर 2026’ का पहला कॉन्सर्ट है. शो से ठीक पहले दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया कि कॉन्सर्ट स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं है. ऐसे में अपनी गाड़ी से आने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है. फोटो साभार: Instagram@diljitdosanjh
सिंगर ने फैंस से मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की. उन्होंने बताया कि दिल्ली मेट्रो की सेवाएं रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेंगी. इसके अलावा कॉन्सर्ट के चलते कुछ सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध भी हो सकते हैं. इसलिए मेट्रो से पहुंचना ज्यादा सुविधाजनक रहेगा. दिलजीत ने यह भी बताया कि गानों की लिस्ट काफी लंबी है. ऐसे में उन्हें कुछ गाने छोड़ने भी पड़ सकते हैं. फोटो साभार: Instagram@diljitdosanjh
Add News18 as
Preferred Source on Google
दिलजीत ने कॉन्सर्ट के समय को लेकर भी जरूरी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उन्हें और उनकी टीम को रात 10 बजे तक ही कार्यक्रम करने की परमिशन मिली है. इसलिए शो को तय समय पर खत्म करना होगा. सिंगर ने फैंस से शाम 6:30 बजे तक वेन्यू पर पहुंचने को कहा है. जिससे इवेंट को समय पर शुरू किया जा सकेगा. फोटो साभार: Instagram@diljitdosanjh
उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली में अगले कॉन्सर्ट के लिए फैंस को 2028 तक इंतजार करना पड़ सकता है. फिलहाल उनकी टीम को दिल्ली में परफॉर्म करने के लिए सिर्फ एक दिन की अनुमति मिली है. फोटो साभार: Instagram@diljitdosanjh
दिलजीत ने अपने गानों को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया कि इस कॉन्सर्ट में ‘जिंद माही आजा वे’ गाना नहीं गाया जाएगा. हालांकि, फैंस को ‘सांसों की माला’ सुनने का मौका मिलेगा. यह गाना लाइव परफॉर्मेंस का हिस्सा होगा. दिलजीत के इस अपडेट के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. उनके कॉन्सर्ट में पुराने हिट गानों के साथ नए म्यूजिक का भी मजा मिलने वाला है. हालांकि, समय की पाबंदी के चलते गानों की पूरी लिस्ट परफॉर्म नहीं हो पाएगी. फोटो साभार: Instagram@diljitdosanjh
कॉन्सर्ट में आने वाली भीड़ को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने भी खास इंतजाम किए हैं. 30 अक्टूबर को दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनें सामान्य समय से ज्यादा देर तक चलेंगी. एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और रैपिड मेट्रो गुरुग्राम को छोड़कर बाकी सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेंगी. इसके अलावा यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त ट्रेनें भी चलाई जाएंगी. किसी भी अचानक बढ़ती भीड़ से निपटने के लिए स्टैंडबाय ट्रेनें भी तैयार रखी जाएंगी. DMRC ने अपने मोबाइल ऐप दिल्ली मेट्रो सारथी पर QR टिकट खरीदने की सुविधा का समय भी एक घंटे बढ़ाने का फैसला किया है. फाइल फोटो.
दिलजीत दोसांझ का ‘रुपे ऑरा इंडिया टूर 2026’ दिल्ली से शुरू हो रहा है. इसके बाद वह देश के अलग-अलग शहरों में परफॉर्म करेंगे. दिल्ली के बाद दिलजीत 15 नवंबर को इंदौर, 21 नवंबर को अहमदाबाद, 27 नवंबर को मुंबई, 29 नवंबर को बेंगलुरु और 5 दिसंबर को लखनऊ में होने वाला है. आपको बता दें कि सिंगिंग के साथ-साथ दिलजीत फिल्मों में भी एक्टिव हैं. वह पंजाबी और हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बना चुके हैं. अब उनके इस इंडिया टूर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फाइल फोटो.