दिल्ली में छोले मांगने पर भड़क गया दुकानदार, ग्राहक को चाकू से गोदकर मार डाला

दिल्ली में छोले मांगने पर भड़क गया दुकानदार, ग्राहक को चाकू से गोदकर मार डाला


होमताजा खबरDelhi

दिल्ली में छोले मांगने पर भड़क गया दुकानदार, ग्राहक को चाकू से गोदकर मार डाला

Last Updated:

दिल्ली में छोले-भटूरे के स्टॉल पर हुआ मामूली विवाद खूनी वारदात में बदल गया. पश्चिम विहार इलाके में छोले लेने को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच कहासुनी हुई. आरोप है कि दुकानदार ने 35 वर्षीय ग्राहक संदीप पर चाकू से कई वार कर दिए. गंभीर रूप से घायल संदीप की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है.

Zoom

एक प्लेट छोले के लिए खूनी संघर्ष! दुकानदार के हमले में 35 साल के युवक की मौत (AI Photo)

देश की राजधानी दिल्ली में एक हैरान करने वाली वारदात हुई है. छोले-भटूरे के लिए फेमस दिल्ली में ही छोले को लेकर हत्या हो गई. जी हां, दिल्ली के पश्चिम विहार में छोले-भटूरे के स्टॉल पर छोले लेने को लेकर हुआ विवाद जानलेवा बन गया. पश्चिम विहार इलाके में दुकानदार और ग्राहक के बीच हुई कहासुनी के बाद दुकानदार ने संदीप पर चाकू से कई वार कर दिए. इसके बाद गंभीर रूप से घायल संदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी दुकानदार चिंटू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में 26 अक्टूबर 2026 को SGM हॉस्पिटल से संदीप के भर्ती होने की जानकारी मिली. संदीप की उम्र करीब 35 साल रही होगी. अस्पताल में घायल संदीप की MLC यानी मेडिको-लीगल केस ली गई. इसमें घायल को बयान देने के लिए अनफिट बताया गया.

दिल्ली पुलिस ने क्या बताया?

मेडिको-लीगल केस (MLC) के अनुसार घायल व्यक्ति के पेट के बाईं ओर चाकू के तीन घाव, बाईं बांह पर तीन घाव और कलाई पर एक घाव था. शुरुआती जांच में पता चला कि संदीप और ज्वालापुरी नाले के पास एक छोले भटूरे बेचने वाले के बीच हाथापाई हुई थी. छोले लेने को लेकर ही विवाद हुआ था. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि छोले मांगने पर दुकानदार भड़क गया और झगड़ा हो गया. MLC में बताई गई चोटों और घटनास्थल के हालात को देखते हुए उसी दिन FIR नंबर 464/26 U/s 109(1) BNS दर्ज की गई.

छोले-भटूरे कांड का आरोपी अरेस्ट

इसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी. छोले-भटूरे कांड के आरोपी चिंटू गुप्ता को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया. चिंटू गुप्ता छोले भटूरे बेचता था. पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया और बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. आगे के इलाज के दौरान घायल संदीप की महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल, पंजाबी बाग में मौत हो गई. इसलिए केस में सेक्शन 103(1) BNS जोड़ा गया है. केस की आगे की जांच चल रही है. पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच में पुरानी रंजिश थी या नहीं, यह जांच के बाद ही सामने आएगा.



Source link