हिंदू सुहागन बनकर मुस्लिम एक्ट्रेस ने मनाया करवा चौथ, धर्म बदलने की उड़ी अफवाह- ‘सनातन में आपका स्वागत है’

हिंदू सुहागन बनकर मुस्लिम एक्ट्रेस ने मनाया करवा चौथ, धर्म बदलने की उड़ी अफवाह- ‘सनातन में आपका स्वागत है’


Last Updated:

‘महाभारत’ फेम एक्ट्रेस शफक नाज ने पति के साथ करवा चौथ मनाया. उन्होंने जश्न की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, जिनमें वह किसी हिंदू सुहागन की तरह सजी-धजी नजर आ रही हैं. वे मांग में सिंदूर और हाथों में लाल चूड़ियां और साड़ी पहने बहुत खूबसूरत लग रही हैं. एक्ट्रेस की फोटोज सामने आते ही कई लोग ‘धर्म परिवर्तन’ का अंदेशा जताने लगे, जबकि कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

Top Deals Inside

नई दिल्ली: शफक नाज टीवी की पॉपुलर हीरोइन हैं. दर्शक उन्हें शो ‘महाभारत’ से जानते हैं, जिसमें उन्होंने कुंती का किरदार निभाया था. वे अपनी निजी जिंदगी के चलते सुर्खियों में रहीं. उन्होंने 2024 में सीक्रेट वेडिंग की थी. अब फैंस को लगता है कि उन्होंने धर्म बदल लिया है. दरअसल, एक्ट्रेस ने मुस्लिम होने के बावजूद करवा चौथ मनाया. (फोटो साभार: Instagram@shafaqnaaz777)

शफक नाज ने इंस्टाग्राम पर अपने करवा चौथ की तस्वीरें पोस्ट की हैं. एक्ट्रेस तस्वीरों में किसी हिंदू महिला की तरह सजी-धजी दिख रही हैं, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है. वे कमेंट करके पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने अपना धर्म बदल लिया है. जबकि, कई लोग उन्हें उनके लुक की वजह से ट्रोल कर रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@shafaqnaaz777)

शफक नाज ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है और हाथ में छलनी पकड़े नजर आ रही हैं. एक अन्य तस्वीर में उनके पति जीशान उन्हें किस करते नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस का रूप फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर रहा है. वे कमेंट करके अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं, जबकि कई लोग उनसे नफरत जता रहे हैं. शफक नाज ने फोटोज के साथ दिए कैप्शन में कहा, ‘उस शख्स के लिए तैयार हुई हूं, जिसने मेरा बुरा वक्त देखा. हैप्पी करवा चौथ.’ (फोटो साभार: Instagram@shafaqnaaz777)

Add News18 as
Preferred Source on Google

शफक नाज को हिंदू महिला की तरह सजा-धजा देखकर कुछ लोग जल-भुन गए हैं. वे उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर कहता है, ‘ये क्या कर रही हो माता कुंती, यह आपको शोभा नहीं देता.’ दूसरा यूजर कहता है, ‘सनातन धर्म में आपका स्वागत है.’ तीसरा यूजर कहता है, ‘अल्लाह हिदायत दे.’ चौथा यूजर कहता है, ‘काफिर को काफिर ही पसंद आता है.’ (फोटो साभार: Instagram@shafaqnaaz777)

शफक नाज की तस्वीरें देखकर लगता है कि उन्होंने पति के साथ करवा चौथ की रस्में निभाई थीं. एक्ट्रेस के पति जीशान भी ट्रेडिशनल लुक में जंच रहे हैं. हिंदू सुहागन की तरह लग रही एक्ट्रेस की लोग तारीफ भी कर रहे हैं. वे कपल को शादीशुदा जिंदगी की शुभकामनाएं दे रहे हैं.  (फोटो साभार: Instagram@shafaqnaaz777)

टीवी एक्ट्रेस शफक नाज ने अपने फैंस को तब चौंका दिया था, जब उन्होंने बताया कि उन्होंने मस्कट के एक बिजनेसमैन ज़ीशान से शादी कर ली है. एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि दोनों ने 2024 में गुपचुप शादी की थी. एक्ट्रेस का परिवार जीशान के साथ उनकी शादी के खिलाफ था. (फोटो साभार: Instagram@shafaqnaaz777)

शफक नाज के पति जीशान एक बिजनेसमैन हैं, जो मस्कट में रहते हैं. शफक नाज की निजी जिंदगी कई विवादों में रही है. उन्होंने अपनी मां और भाई-बहनों से दूरी बना ली थी. एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि उनकी मां ने उनकी कमाई को गलत तरह से मैनेज किया था. (फोटो साभार: Instagram@shafaqnaaz777)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link