जयपुर. राजस्थान में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. प्रदेश में पिछले दिनों मौसम शुष्क रहने और दिन में तेज धूप निकलने के बाद अब आंधी-बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है. बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अर्णव और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 29 और 30 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदल सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बादल छाने, मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
राजस्थान में 29 और 30 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के प्रभाव से कई जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
बाड़मेर में पारा 36.3 डिग्री, अब बारिश से बदलेगा मौसम
बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान और पश्चिमी विक्षोभ का असर
आईएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश और यनम तट को पार कर चुका है. इसके प्रभाव से राजस्थान में पूर्वी हवाएं सक्रिय होने की संभावना है. साथ ही 29 और 30 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं. उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. जम्मू के आसपास भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इन मौसमी परिस्थितियों के संयुक्त प्रभाव से राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश के अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं.
जयपुर-भरतपुर में ओलावृष्टि की आशंका: जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है
जयपुर-भरतपुर समेत इन 10 जिलों में ओलावृष्टि की आशंका
राजस्थान मौसम अपडेट 28 अक्टूबर
पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 29-30 अक्टूबर को मेघगर्जन, तेज हवाओं के 40-50 Kmph के साथ कहीं-कहीं हल्के से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना। https://t.co/iM6Zt6hWZz— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) October 28, 2026