Last Updated:
Bhagalpur Mango Nursery: बिहार के भागलपुर का मधुबन बगीचा अपनी खास आम की किस्मों और नर्सरी के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है. मैंगो मैन अशोक चौधरी द्वारा तैयार इन पौधों की मांग नेपाल और भूटान तक है. जर्दालू, हेमसागर और मालदा जैसे आम तैयार किए जाते हैं. आइये जानते हैं यहां के आम की खासियत के बारे में.
भागलपुर: बिहार का भागलपुर जिला आम के लिए काफी प्रसिद्ध है, लेकिन इसके साथ-साथ यहां की नर्सरी के लिए भी प्रसिद्ध है. यहां जो आम का पौधा तैयार होता है, उसकी किस्म काफी खास होती है. इतना ही नहीं, यहां के आम के पौधों का सक्सेस रेट भी काफी है, जिसके कारण यहां की इस नर्सरी से पौधा देश ही नहीं, विदेश तक जाता है. देश के अलग-अलग राज्यों में तो यहां का पौधा जाता ही है. नेपाल, भूटान तक भी यहां से पौधा जाता है. जी हां! हम बात कर रहे हैं भागलपुर के मधुबन बगीचे की, यहां पौधा खुद मैंगो मैन अशोक चौधरी तैयार करते हैं.
बरसात के मौसम में लगाएं बगीचा
दरअसल, बरसात के मौसम में बगीचा लगाना इसलिए भी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें कम मेहनत में बगीचा लग जाता है, लेकिन जब मिट्टी पकड़ लेती है तो जैसे ही मार्च का मौसम आ जाता है, उसका ग्रोथ बहुत तेजी से होना शुरू हो जाता है. ऐसे में बिहार मैंगो मैन के नाम से प्रसिद्ध अशोक चौधरी बताते हैं कि अभी के समय में आम का बगीचा सच में लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है. क्योंकि अन्य फसल के मुकाबले यह मोटी कमाई दे जाता है, लेकिन सबसे खास बात कि बगीचे में आम की किस्म कौन सी लगाएं, यह सबसे बड़ी बात होती है. क्योंकि आप हर आम से मुनाफा नहीं कमा सकते हैं.
बेस्ट हैं आज की ये चार किस्में
अगर हम भागलपुर की बात करें, तो सुप्रसिद्ध आम जर्दालू है. इसके बगीचे बड़े पैमाने पर तैयार भी हो रहे हैं और आने वाले समय में इसकी अच्छी-खासी डिमांड भी होगी. क्योंकि यह बिल्कुल ही सुपाच्य होता है. इसलिए इसकी कीमत बाजार में ₹60 से ₹80 किलो रहती है. अगर आप दूसरा कोई आम लगाना चाहते हैं तो हेम सागर बेस्ट है. इसलिए कि यह थोड़ा सा लेट तैयार होने वाला आम है. इसलिए इसकी कीमत लोगों को अत्यधिक मिल जाती है.
वहीं, तीसरे नंबर पर मालदा आता है, जिसकी डिमांड पूरे भारत में बड़े पैमाने पर होती है. क्योंकि यह आम खाने में सबसे अधिक स्वादिष्ट होता है.ऐसे में इसका भी बगीचा लगाना फायदेमंद साबित होता है. यह भी बाजार में अच्छे दामों पर बिक जाती है. उन्होंने बताया कि बगीचा आप वैसे फलों का लगाएं, जिसका मार्केट आपके आसपास हो. ऐसे में अगर भागलपुर की बात करें तो आम का मार्केट आसानी से भागलपुर व बिहार में उपलब्ध है. इसलिए इसका बगीचा लगाकर लोग अच्छे दामों पर सालाना बेच भी लेते हैं.